फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jam made people sweat, buses got stuck for six hours, polling workers could not reach home

Kullu News: जाम ने छुड़ाए पसीने, छह घंटे फंसी रहीं बसें, घर नहीं पहुंच पाए मतदान कर्मचारी

Mon, 03 Jun 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jam made people sweat, buses got stuck for six hours, polling workers could not reach home
औट-लुहरी मार्ग पर जलोड़ी दर्रा के समीप चुनाव डयूटी में  गए कर्मचारियों की  बसें
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर लगे जाम के कारण मतदान कर्मियों को छोड़ने जा रही बसें छह घंटे तक फंसी रहीं। इस कारण मतदान कर्मी घर तक नहीं पहुंच पाए। उन्हें बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा। बंजार, जिभी, घियागी और सोझा में जाम लगने से बसों को निकालना चालकों के लिए चुनौती बना रहा। कुल्लू, मनाली से मतदान कर्मियों को लेकर सुबह नौ बजे रवाना की गईं बसें रात नौ बजे तक गंतव्य पहुंच पाई। करीब छह घंटे के सफर के लिए 12 घंटे लग गए।
विज्ञापन

यहीं हाल आनी और निरमंड से कुल्लू की ओर आईं बसों के कर्मचारियों के साथ हुआ है। उनकी बसें भी रात के समय पहुंची हैं। वीकेंड की भीड़ आम लोगों के साथ कर्मचारियों को लेकर जा रही निगम की बसों पर भारी पड़ी है। जाम में फंसने से कई कर्मचारी अपने घर भी नहीं पहुंच पाए। उन्हें आधे रास्ते में ही रहना पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंजार बाजार की संकरी सड़क से जाम की शुरुआत हुई। इससे आगे जिभी, घियागी और सोझा तक जाम ने बसों और दूसरे वाहनों में बैठी सवारियों के पसीने छुड़ा दिए। छह घंटे के सफर को पूरा करने में 12 घंटे लगे। जलोड़ी दर्रा होकर निरमंड और आनी से पोलिंग पार्टियों को लेकर कुल्लू पहुंची बसें भी जाम में फंसीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड के चलते बंजार घाटी सैलानियों से गुलजार है। बंजार बस अड्डा से लेकर सोझा तक सड़क की हालत भी सही नहीं है। वनवे होने से यहां बसों को पास देना चालक के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगी बसें जाम में फंसी रहीं। इस कारण कई बसें रात के समय गंतव्य पर पहुंची है।
000
चुनाव संपन्न होने के बाद कर्मचारियों को गंतव्य तक छोड़ने जा रही थीं बसें, हाईवे 305 में जाम में फंसी
बंजार, जिभी, घियागी और सोझा में सैलानियों का उमड़ना बना जाम का कारण
...
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर लगे जाम के कारण मतदान कर्मियों को छोड़ने जा रही बसें छह घंटे तक फंसी रहीं। इस कारण मतदान कर्मी घर तक नहीं पहुंच पाए। उन्हें बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा। बंजार, जिभी, घियागी और सोझा में जाम लगने से बसों को निकालना चालकों के लिए चुनौती बना रहा। कुल्लू, मनाली से मतदान कर्मियों को लेकर सुबह नौ बजे रवाना की गईं बसें रात नौ बजे तक गंतव्य पहुंच पाई। करीब छह घंटे के सफर के लिए 12 घंटे लग गए।
यहीं हाल आनी और निरमंड से कुल्लू की ओर आईं बसों के कर्मचारियों के साथ हुआ है। उनकी बसें भी रात के समय पहुंची हैं। वीकेंड की भीड़ आम लोगों के साथ कर्मचारियों को लेकर जा रही निगम की बसों पर भारी पड़ी है। जाम में फंसने से कई कर्मचारी अपने घर भी नहीं पहुंच पाए। उन्हें आधे रास्ते में ही रहना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार बंजार बाजार की संकरी सड़क से जाम की शुरुआत हुई। इससे आगे जिभी, घियागी और सोझा तक जाम ने बसों और दूसरे वाहनों में बैठी सवारियों के पसीने छुड़ा दिए। छह घंटे के सफर को पूरा करने में 12 घंटे लगे। जलोड़ी दर्रा होकर निरमंड और आनी से पोलिंग पार्टियों को लेकर कुल्लू पहुंची बसें भी जाम में फंसीं।

वीकेंड के चलते बंजार घाटी सैलानियों से गुलजार है। बंजार बस अड्डा से लेकर सोझा तक सड़क की हालत भी सही नहीं है। वनवे होने से यहां बसों को पास देना चालक के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगी बसें जाम में फंसी रहीं। इस कारण कई बसें रात के समय गंतव्य पर पहुंची है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed