फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jam in Manikarna Kasol at the beginning of winter season, tourists remained stranded

Kullu News: विंटर सीजन की शुरुआत में ही मणिकर्ण कसोल में लगा जाम, फंसे रहे सैलानी

Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jam in Manikarna Kasol at the beginning of winter season, tourists remained stranded
भुंतर-म​णिकर्ण मार्ग पर लगा लंबा जाम
कुल्लू। क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए कुल्लू और मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। इस कारण क्षतिग्रस्त और तंग सड़कों में जाम भी लगने लगा है। रविवार को मणिकर्ण घाटी में पर्यटक और स्थानीय लोग जाम के चलते परेशान हुए।
विज्ञापन

मणिकर्ण से लेकर गोज और कसोल में सूमा रोपा के पास नई बनाई गई सड़क में जाम के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 3:00 बजे मणिकर्ण और कसोल के समीप वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कतारों में कई पर्यटक वाहन भी शामिल थे। काफी देर बाद जाम खुला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मणिकर्ण घाटी के लोगों ने जाम को लेकर सवाल उठाए हैं। घाटीवासी पूर्ण पुजारी, गुरदयाल सिंह ने कहा कि अभी विंटर सीजन की शुरुआत ही हुई है। अभी से मणिकर्ण और कसोल के समीप भुंतर-मणिकर्ण सड़क में जाम लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नववर्ष पर और भी सैलानी आएंगे तो हालात बदतर होंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाए।
एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि वाहनों को सड़क पर बेतरतीब तरीके से पार्क करने के चलते जाम लग रहा है। इसलिए वाहनों को सही जगह पर ही पार्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए जवान तैनात किए हैं।


...
ब्रैली ब्रिज पर बस हुई खराब
अखाड़ा बाजार स्थित बैली ब्रिज पर रविवार शाम को एक निजी बस खराब हो गई। बस के खराब होने से नेशनल हाईवे तीन की तरफ से कुल्लू शहर में आने वाले वाहनों पर ब्रेक लग गई। बस खराब होने से भी जाम जाम लगा। नेशनल हाईवे से लोग पैदल ही अखाड़ा बाजार तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed