{"_id":"658083d527af9286120355d4","slug":"jam-in-manali-vehicles-kept-crawling-for-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1012-13126-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन
Mon, 18 Dec 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस के लिए मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुटने से सड़क पर यातायात दबाव बढ़ रहा है। सोमवार को रामबाग चौक से फोरलेन पुल, मनाली-लेह मार्ग पर बाहंग तक वाहनों की लाइनें लग गईं।
घंटों तक वाहन सड़क पर रेंगते हुए नजर आए। मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर मनाली से पलचान तक सड़क जगह-जगह से खराब है। वनवे होने के कारण वाहन बारी-बारी से छोड़े जा रहे हैं। इस वजह से लंबा जाम लग रहा है। जुलाई में ब्यास की भेंट चढ़ी मनाली-पलचान सड़क की हालत चार महीने बाद भी नहीं सुधर पाई है।
क्रिसमस और नववर्ष का सीजन शुरू हो गया है। हर रोज पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या गहरा गई है। मनाली आने वाला हर पर्यटक पलचान होते हुए स्नो प्वाइंट का रुख कर रहा है। वशिष्ठ चौक से नेहरू कुंड तक बाढ़ के कारण सड़क की हालत खस्ता है।
विज्ञापन
इन्हीं स्थानों पर जाम लग रहा है। फोरलेन पुल के समीप भी हालात गंभीर हो रहे हैं। सोमवार को यहां स्नो प्वाइंट की ओर अधिक वाहन जाने से जाम लग गया। फोरलेन पुल से बाहंग और बस स्टैंड की ओर जाम लग गया।
.............
बाहंग से वशिष्ठ चौक तक तीन जगह सड़क खराब होने के कारण ट्रैफिक जाम लग रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बीआरओ को सड़क जल्द सुधारने को कहा गया है।
-केडी शर्मा, डीएसपी, मनाली