{"_id":"67b0caa2d87b6fb1a30bbb79","slug":"jalodi-pass-closed-two-buses-going-to-dalash-and-rampur-returned-midway-kullu-news-c-89-1-ssml1012-141301-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जलोड़ी दर्रा बंद, आधे रास्ते से लौटीं दलाश और रामपुर जा रहीं की दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जलोड़ी दर्रा बंद, आधे रास्ते से लौटीं दलाश और रामपुर जा रहीं की दो बसें
Sat, 15 Feb 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
बसों में सवार यात्री परेशान, सवारियों को जलोड़ी दर्रा तक पैदल करना पड़ा सफर
ताजा बर्फबारी के बाद हाईवे-305 पर बस सेवा फिर बंद, अब टैक्सी ही सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मौसम में आए बदलाव से जलोड़ी दर्रा से होकर गुजरने वाले हाईवे-305 पर बस सेवा फिर बंद हो गई है। कुल्लू से रामपुर-बागसराहन रूट पर गई बस ने जलोड़ी दर्रा पार कर लिया, मगर इसके बाद ताजा बर्फबारी होने से निगम की दो बसों को आधे रास्ते से ही वापस कुल्लू लौटना पड़ा।
ये बसें कुल्लू-दलाश और कुल्लू-रामपुर रूट पर जा रही थीं। बड़ानाला से बसें वापस लौटने से सवारियों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान दोनों बसों में सवार करीब 100 सवारियों को जलोड़ी दर्रा तक पैदल ही सफर करना पड़ा। कुल्लू के लिए भी लोगों को मीलों का सफर पैदल तय करना पड़ा। समुद्रतल से 10280 फीट ऊंचा जलोड़ी दर्रा बसों के लिए बंद हो गया है। दो दिन पहले ही हाईवे-305 पर बसों की आवाजाही शुरू हुई थी। अब फिर कुछ दिन लोगों को पैदल या टैक्सी में सफर करना होगा।
मान सिंह, दिले राम और जगदीश ठाकुर ने कहा कि शनिवार को कुल्लू से गईं बसें बड़ानाला से वापस लौट आई हैं। बड़ानाला से आगे सड़क फिसलन के लिहाज से अति संवेदनशील है। सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों को आगे ले जाना सुरक्षित नहीं था। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि सुबह करीब 10:00 बजे वाली कुल्लू-रामपुर-बागासराहन बस गंतव्य को रवाना होते ही बर्फबारी हुई और जलोड़ी दर्रा बसों के लिए अवरुद्ध हो गया है। निगम के अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि एनएच ने खतरे को देखते हुए जलोड़ी दर्रा से बसों को संचालन के लिए मना किया है। ऐसे में रविवार को बस सोझा तक भेजी जाएगी।
विज्ञापन
--