फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jal Shakti Mandal in Manali, health center will open in Sajla

मनाली में जल शक्ति मंडल, सजला में खुलेगा स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 28 Aug 2021 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Mandal in Manali, health center will open in Sajla
मनाली के बड़ाग्रां में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करते लोग। इस दौरान सामाजिक दूरी - फोटो : Kullu
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे। मुख्यमंत्री का मनाली विधानसभा क्षेत्र के बड़ाग्रां बिहाल में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ की लागत की 26 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली में जल शक्ति मंडल खोला जाएगा। साथ ही सजला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, बड़ागांव सड़क के लिए 20 लाख रुपये, ब्रां में पशु चिकित्सालय, मनाली विधानसभा क्षेत्र में नई बनी नौ पंचायतों को अलग-अलग 10 लाख रुपये, हरिपुर पशु औषधालय को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, मंजली धार और धोलुनाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायसन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, नागरिक अस्पताल मनाली में बिस्तरों की क्षमता 50 से 100 करने और मनाली में गोसदन खोलने की घोषणा की। नथान में हेलीपैड के निर्माण, प्राथमिक पाठशाला सरली और गलां को माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, हलां के अंतर्गत माध्यमिक स्कूल शिल्ला को उच्च माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलचान, हलाण-1, जाणा और शिरढ़ को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। कहा कि मनाली में होटल प्रबंधन संस्थान खोलने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कोरोना टीकाकरण की पहली खुराक के शत-प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य सेवाओं व स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार ने कोई कार्य नहीं किया। कोरोना महामारी फैलने के समय राज्य में केवल दो ऑक्सीजन संयंत्र और 50 वेंटीलेटर उपलब्ध थे। वर्तमान में राज्य में 12 कार्यशील ऑक्सीजन संयंत्र तथा 800 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 28 और ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आईटीआई भवन समेत कई सड़कें मिली
पतलीकूहल स्थित 5.52 करोड़ की लागत से निर्मित आईटीआई भवन, 3.38 करोड़ से बने राजकीय उच्च विद्यालय हलाण-1 का भवन, सेऊबाग में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय के छात्रावास, एक करोड़ की जलापूर्ति योजना नगर और उपरला मोहल रूमसू के संवर्धन कार्य, ग्राम पंचायत अरछंडी में 2.89 करोड़ की जलापूर्ति योजना, शारण कलौंटी, माहली और जाणा के संवर्धन कार्य, उठाऊ सिंचाई योजना माहली के सीएडी कार्य, नगर रूमसू सड़क का लोकार्पण किया। पनगां शेगली कशेरी से गलौंन सड़क, धारा से रूंगा सड़क, जगतसुख-भनारा सड़क, बूरवा मझैच सड़क, राउगी नाले पर बने डबल लेन पुल, नाबार्ड के तहत कराल-हिमरी सड़क के सुधार एवं मैटलिंग कार्य और बबेली इंदौर सड़क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास और भूमि पूजन भी किया
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में इंडोर स्टेडियम, ग्राम पंचायत बड़ाग्रां और जिंदी, बारी और कुलह गांवों के लिए जलापूर्ति योजना के संवर्धन एवं सुधारीकरण कार्य, ग्राम पंचायत रियाड़ा के गांवों के लिए जलापूर्ति योजना के संवर्धन, ग्राम पंचायत करजां में जलापूर्ति योजना, पंचायत कटराईं में जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत हलान-1 में जलापूर्ति योजना रांगरी और बाथर का शिलान्यास किया। साथ ही जलापूर्ति योजना धारा घोट, सेऊबाग, कराड़सू, सारच, कोलीबेहड़, बदाह और खलयानी पधर, बहाव सिंचाई योजना बागा, मलोगी और बनेही, बहाव सिंचाई योजना कशेड़ी नाला से शंगेहड़, कटराईं के गांवों के लिए ब्यास नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य, उठाऊ सिंचाई योजना अपर सेऊबाग के लिए सीएडी कार्य और बहाव सिंचाई योजना दवाड़ा के कार्यों का भूमि पूजन भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed