{"_id":"68067ae45d415eb65100685c","slug":"jal-shakti-departments-sleep-was-broken-drinking-water-pipes-were-taken-over-by-removing-flax-kullu-news-c-89-1-klu1002-145969-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टूटी जलशक्ति विभाग की नींद... फ्लैक्स उतारकर कब्जे में लिए पेयजल पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टूटी जलशक्ति विभाग की नींद... फ्लैक्स उतारकर कब्जे में लिए पेयजल पाइप
Mon, 21 Apr 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में पीपल जातर उत्सव की तैयारी के लिए पहुंचे लगी समाग्री।-संवाद
रथ मैदान ढालपुर में दशहरा उत्सव 2024 के दौरान लगाए गए थे उपलब्धियों के फ्लैक्स
छह महीने बाद हरकत में आया विभाग, सीमेंट से किए थे फिक्स, काटकर निकाले पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जल शक्ति विभाग ने मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और कैंपा की उपलब्धियों वाले फ्लैक्स लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए पाइप निकाल लिए हैं। सोमवार को विभाग के मजदूरों और बेलदारों ने रथ मैदान ढालपुर के छोर में लगे फ्लैक्स को उतारकर पाइप कब्जे में ले लिए।
पेयजल योजनाओं के पाइप का फ्लैक्स लगाने में हो रहे इस्तेमाल का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग की नींद टूटी और तुरंत हरकत में आकर सोमवार को फ्लैक्स को हटाकर पाइप कब्जे में ले लिए हैं।
दरअसल, रथ मैदान ढालपुर में दशहरा उत्सव 2024 के दौरान कैंपा की उपलब्धियाें को अंकित करने वाले फ्लैक्स में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के फोटो लगे थे। फ्लैक्स को टांगने के लिए जल शक्ति विभाग के पाइपों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, उत्सव के दौरान झंडे और अन्य कार्य में इस्तेमाल किए पाइपों को समेट लिया था, लेकिन फ्लैक्स में इस्तेमाल किए गए पाइप निकालना विभाग भूल गया था। अब जलशक्ति विभाग ने हरकत में आते हुए फ्लैक्स को उतारकर पाइप निकाल लिए हैं। पाइपों को जमीन में गाड़ा गया था। इन्हें जमीन में सीमेंट के साथ फिक्स किया गया था। ऐसे में इन पाइपों को काटकर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ठ ने कहा कि होर्डिंग में लगी पाइपों को हटा दिया गया है।