फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jagrata was held in Mahadev temple, devotees paid their obeisance

Kullu News: महादेव मंदिर में हुआ जगराता, श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 19 Aug 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 19 Aug 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
Jagrata was held in Mahadev temple, devotees paid their obeisance
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी के मेलिंग स्थित महादेव मंदिर में पहले जगराते का आयोजन हुआ। इस जगराते में साेमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महादेव मंदिर में शीश नवाया। इस आयोजन में लाहौल के साथ जिला के बाहर रह रहे घाटी के लोग भी दर्शन पाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस मंदिर में आज के बदलते परिवेश के बीच महिलाएं मंदिर के भीतर प्रवेश नहीं करतीं हैं लेकिन अपनी मनोकामनाओं को लेकर मेलिंग महादेव मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ जुटती है। महिलाएं मंदिर के मुख्य द्वार पर नतमस्तक होकर मन्नतें मांगती हैं। पुजारी प्रताप ने बताया कि कि मेलिंग स्थित महादेव मंदिर में मन्नतें पूरी होने पर लोग यहां जगराते का आयोजन करते हैं। इस बार मेलिंग स्थित महादेव मंदिर में होंगे चार जगराते होंगे। महादेव मंदिर मेलिंग एक प्राचीन मंदिर है। उन्हाेंने कहा कि माना जाता है कि यह पवित्र स्थान भगवान महादेव का तपोस्थली है। मान्यता है कि माता सती ने पिता प्रजापति दक्ष के यज्ञ में महादेव का अपमान करने पर स्वयं को अग्नि में दहन किया था।
विज्ञापन

इससे महादेव रुष्ट हो गए और रौद्र रुप धारण किया था। देवताओं के मनाने पर भी नहीं माने और संसार से मोह भंग हो जाने पर वैरागी (संसार से विरक्त) होकर तपस्या में लीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इस स्थान को भगवान महादेव के तपोस्थली के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि तपस्या के दौरान यहां कई शिवलिंगों की उत्पत्ति हुई, यह स्थान मणिमहेश से पहले का स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि तपस्या भंग होने पर महादेव यहां से मणिमहेश गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed