फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jagaran at Bhunter

भुंतर में ‘किन्ना सोणा सजा माता दा दरबार’

Sun, 13 Sep 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 13 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jagaran at Bhunter

भुंतर में जय माता जागरण कमेटी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण

विज्ञापन
कमेटी और श्रद्धालुओं ने कांगड़ा के ज्वालाजी से पवित्र ज्योति को लाया था। माता की पवित्र ज्योति के पास आकर भुंतर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भुंतर मेला मैदान में आयोजित जागरण में माता भेंटें तथा मां का गुणगान करते हुए माता की पवित्र ज्योति को काली माता मंदिर शाढ़ाबाई से भुंतर मैदान पहुंचाया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक झांकी भी निकाली, जिसमें महिला, पुरुषों सहित बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। मेला मैदान में रात भर मां की भेंटों का दौर चला रहा। प्रसिद्ध कलाकार सुरेश चौहान और संजीव दीक्षित ने रात भर माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। दोनों कलाकारों ने..ढोलक बजदी बेड़े की भेंट, ..चलो बुलावा आया, ..जोर से बोलो जय माता दी, किन्ना सोणा सजा माता दा दरबार,  समेत कई भजनों को प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे दर्शकों को नचाने पर विवश कर दिया। माता जागरण कमेटी ने शिव मंदिर भुंतर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया।

इस अवसर पर जागरण समिति के प्रधान राजेंद्र उप्पल ने बताया कि मां जागरण कमेटी भुंतर हर वर्ष जागरण कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार भी जागरण को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन गुलशन अरोड़ा, उपप्रधान पंकज अग्रवाल, सचिव अनिल धीमान, कोषाध्यक्ष रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed