फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jaam

वाहनों की आवाजाही बढ़ने से लाहौल जाम

Sun, 11 Oct 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Jaam
अटल् टनल खुलने के बाद तांदी-संसारीनाला मार्ग पर लगा वाहनों का लंबा जाम। - फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग खुलने के साथ ही लाहौल में भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। ऐसे में तांदी-संसारीनाला सड़क वन वे होने के चलते जगह-जगह जाम लग रहा है। लेकिन जाम से निपटन के लिए लाहौल की पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन

वाहनों को पासिंग के लिए जगह नहीं मिलने से चालक आपस में भिड़ रहे हैं। घाटी की सड़कों पर लग रहे जाम से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। सुरेश भारद्वाज, ओम बौद्ध, अरुण कुमार का कहना है कि जिला पुलिस को पेट्रोलिंग करने के साथ-साथ ट्रैफिक नियंत्रण की ओर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद लाहौल की वादियों को निहारने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन लाहौल पहुंच रहे हैं। हिमाचल के साथ बाहरी राज्यों के पर्यटक आ रहे हैं। यहां की वादियों को निहारने के बाद पर्यटक कुल्लू, मनाली की ओर निकल रहे हैं। अटल टनल रोहतांग खुलने से तांदी-संसारीनाला सड़क पर तांदी जीरो प्वाइंट से उदयपुर तक ट्रैफिक दबाव काफी बढ़ गया है। यह सड़क वन वे होने के चलते पासिंग के लिए उपयुक्त जगह न मिलने पर वाहनों को आगे पीछे ले जाना पड़ रहा है इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में लाहौल से वापस जाने वाले पर्यटकों के साथ आम लोगों को परेशानी हो रही है। इसका असर निगम की बसों की आवाजाही में भी पड़ने लगी है। टनल होकर आने वाली एचआरटीसी की बसें भी जाम में फंस रही हैं। उदयपुर स्थित मृकुला देवी मंदिर व त्रिलोकीनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से पर्यटकों के साथ आम लोगों की सुख सुविधाओं को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, इस मामले को लेकर जब पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा से बात करनी चाहिए तो बार-बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया है।
विज्ञापन

स्कूल के आगे तैनात हो पुलिस
उदयपुर। केलांग-उदयपुर मार्ग के बीच जाहलमा बाजार में अधिकतर गाड़ियां रुकती हैं। इन दिनों यहां भी ट्रैफिक अधिक बढ़ गया है। बाजार में सड़क के साथ सरकारी स्कूल भी है, यहां ट्रैफिक को देखकर लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन से स्कूल के पास पुलिस की तैनाती करने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed