फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ITBP jawan goes missing from Sarwari bus stand

Kullu News: बस स्टैंड सरवरी से लापता हुआ आईटीबीपी का जवान

Thu, 05 Mar 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan goes missing from Sarwari bus stand
कुल्लू। सरवरी बस स्टैंड से आईटीबीपी के जवान योगेश (26) के लापता होने का मामला सामने आया है। लाहौल-स्पीति के गोंधला गांव का रहने वाला योगेश 24 फरवरी से लापता है। युवक के बारे में जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वीरवार को परिजन एसपी कुल्लू से मिले।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस से लापता युवक का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई। लापता युवक के पिता प्रेमलाल ने बताया कि 24 फरवरी को वह अपने बेटे योगेश के साथ सरवरी बस अड्डा पहुंचे थे। जहां से उन्होंने रात 10:30 बजे हरिद्वार के लिए बस लेनी थी। शाम के समय बस अड्डे से उनका बेटा फोन सुनते-सुनते कहीं चला गया और उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। पहले उन्हें लगा कि वह अपने दोस्तों से मिलने गया होगा, लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं आया तो अगले दिन उन्होंने इस बारे पुलिस में युवक के लापता होने की भी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि परिजनों ने शिकायत दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। जल्द ही लापता युवक को तलाश कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed