फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   It is taking six hours to complete Bhuntar-Manikaran road, problem told to DC

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क को तय करने में लग रहे छह घंटे, डीसी को बताई समस्या

Fri, 03 May 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 03 May 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
It is taking six hours to complete Bhuntar-Manikaran road, problem told to DC
कुल्लू में उपायुक्त को खस्ताहाल रोड़ को लेकर ज्ञापन सौपतें म​णिकर्ण घाटी के ग्रामीण्।-संवाद
कुल्लू। भुंतर से मणिकर्ण सड़क की दयनीय हालत को लेकर पार्वती घाटी के पर्यटन कारोबारी और आम लोग परेशान हैं। भुंतर से मणिकर्ण पहुंचने के लिए आम लोगों के साथ सैलानियों को परेशान होना पड़ रहा है। मार्ग को तय करने में छह घंटे का समय लग रहा है। ऐसे में जाम में फंसने से कई सैलानी वापस आकर मनाली जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर शुक्रवार को मणिकर्ण घाटी के लोगों को प्रतिनिधिमंडल नरोत्तम ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क मार्ग पर धीमी गति से कार्य चल रहा है। घाटी में पर्यटन सीजन भी आरंभ हो गया है और सैलानियों के नहीं आने से पर्यटन से जुड़े कारोबारियों और स्थानीय लोगों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि स्थानीय लोग स्वयं सड़क मार्ग और पुल बनाने में लगे हैं। प्रशासन और विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और विभाग दस दिन के भीतर सड़कों की हालत को नहीं सुधारते हैं तो क्षेत्र की जनता को सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क को बेहतर करने काम चल रहा है। काम में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed