फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   It is important to perform responsibilities promptly in times of disaster: Cheema

आपदा में तत्परता से दायित्व निभाना जरूरी : चीमा

Thu, 23 Apr 2026 05:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
It is important to perform responsibilities promptly in times of disaster: Cheema
मनाली में आईआरएस पर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (इन्सिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) पर बुधवार को मनाली में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीएम मनाली गुंजित सिंह चीमा ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।
एसडीएम ने कहा कि घटना प्रतिक्रिया प्रणाली एक वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित ढांचा है, जो आपदा प्रबंधन के दौरान विभिन्न विभागों के बीच स्पष्ट भूमिका निर्धारण, प्रभावी कमांड और त्वरित निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में आईआरएस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आपदा के समय निर्धारित दायित्वों के अनुरूप तत्परता से कार्य करने सहित आपसी समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने पंचायत स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला के मुख्य वक्ता दिलीप कुमार, मास्टर ट्रेनर (इन्सिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम, भारत सरकार) ने प्रतिभागियों को आईआरएस की संरचना, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न घटकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्सिडेंट कमांडर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जो समस्त कार्यों का नेतृत्व करता है। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन सेक्शन राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन करता है। सुझाव दिया कि ग्राम स्तर पर स्वयंसेवकों के समूह तैयार किए जाएं और स्कूलों एवं कॉलेजों में नियमित रूप से आईआरएस आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिमाचल पथ परिवहन निगम, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, होम गार्ड, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बीएसएनएल सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed