फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Issues of market yard, cold store and specialist doctors missing

लाहौल-स्पीति विधानसभा उप चुनाव : मार्केट यार्ड, कोल्ड स्टोर और विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुद्दे गायब

Mon, 13 May 2024 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 13 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Issues of market yard, cold store and specialist doctors missing
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति जिले में चुनावी सरगर्मियों के बीच जिला के बड़े मुद्दे गायब हैं। कोई भी मतदाता मैदान में खड़े प्रत्याशियों से यह जवाब, सवाल नहीं कर रहा है कि मार्केट यार्ड और कोल्ड स्टोर यहां अब तक क्यों नहीं बन पाए हैं। 90 फीसदी से अधिक किसान परिवार हैं।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी के कारण अस्पताल रैफरल अस्पताल बन चुके हैं। यहां से मरीज को कुल्लू अथवा आईजीएमसी या फिर प्रदेश से बाहर सीधे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया जाता है। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में एक सर्जन, एक आर्थो और एक एनीस्थिसिया को छोड़कर विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन

लाहौल के मरीजों को हजारों रुपये खर्च कर जिला से बाहर जाना पड़ रहा है। मगर इन महत्वपूर्ण मुद्दों को दरकिनार कर सिर्फ राजनीति में मशगूल नेता एक-दूसरे पर आरोप लग रहे हैं। अटल टनल रोहतांग बनने के बाद यहां पर्यटन स्थलों के विकसित होने की उम्मीदें जगी थीं। मगर धरातल पर कुछ भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि लोकसभा के साथ लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में एक जून को उपचुनाव भी होना है। भाजपा से पूर्व विधायक रवि ठाकुर, कांग्रेस से अनुराधा राणा और पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। तीनों उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ताकत झोंक रहे हैं।

मार्केट यार्ड और कोल्ड स्टोर फाइलों से बाहर न निकलने के कारण किसान, बागवान यहां बिचौलियों के हाथ पिस रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच अहम मुद्दों को लेकर सवाल पूछना मतदाता भूल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed