फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ishwar Mahadev is enhancing the beauty of Banjar fair

बंजार मेले की शोभा बढ़ा रहे ईश्वर महादेव

Mon, 16 May 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ishwar Mahadev is enhancing the beauty of Banjar fair
32 साल बाद पांच दिवसीय बंजार मेले की शोभा बढ़ाने पहुंचे पलाईच घाटी के अधिष्ठाता गढ़पति ईश्वर महाद? - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/बंजार। बंजार की पलाईच घाटी के अधिष्ठाता गढ़पति ईश्वर महादेव 32 साल बाद बंजार मेले की शोभा बढ़ाने पहुंचे हैं। बंजारवासियों ने उनका स्वागत किया। हजारों हारियानों के हर हर महादेव के उद्घोष से बंजार क्षेत्र गूंज उठा।
ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता महादेव मेला मैदान तक पहुंचे। देवता के साथ नरसिगों की मंगलमयी ध्वनि भी गूंजती रही। यहां पहुंचने पर महादेव ने क्षेत्र के अन्य देवी-देवताओं से मिलन किया। स्थानीय प्रशासन ने महादेव का भव्य स्वागत किया। अब ईश्वर महादेव तीन दिन तक मेला मैदान में ही विराजमान रहकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि देवता ने कुछ माह पहले मेले में जाने की इच्छा जताई थी। इसका पालन करते हुए हारियान मेले में पहुंच गए। देवता के हारियानों के अनुसार 32 साल पहले ईश्वर महादेव बंजार अपने हारियानों के साथ बंजार मेले में आते थे। देवता शृंगा ऋषि और ईश्वर महादेव के आगमन से बंजार मेला शुरू हो जाता था, लेकिन काफी साल पहले किसी कारणवश देवलुओं ने महादेव को मेले में ले जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के गूर भाग सिंह, भंडारी गुम्मत राम ने बताया कि ईश्वर महादेव अपने हारियानों के साथ बंजार मेले में आए हैं। अब तीन दिन तक देवता बंजार मेला मैदान में रहेंगे। बंजार मेला मैदान में सोमवार को देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। देवता ने कुछ भक्तों की समस्याओं का गूर के माध्यम से निवारण किया है। मेले में 12 से अधिक देवी-देवता शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed