फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Irregularities in cylinder distribution: Gautam

Kullu News: पीपल जातर मेले में डोम लगाने के लिए मांगे टेंडर

Thu, 02 Apr 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in cylinder distribution: Gautam
कुल्लू। नगर परिषद ने पीपल जातर मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर परिषद कुल्लू ने जर्मन हैंगर (डोम) के लिए टेंडर लगा दिया है। इच्छुक फर्म से सात अप्रैल तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। मेले में 500 से अधिक दुकानें सजेंगी। पीपल जातर मेले में बाहरी राज्यों के व्यापारी कारोबार के लिए कुल्लू आएंगे। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पीपल जातर मेला शुरू होगा।
विज्ञापन

मेले के लिए ढालपुर के दो डोम लगाए जाएंगे। इनमें दुकानें सजेंगी। दुकानें लगाने की अनुमति नगर परिषद कुल्लू की ओर से 28 अप्रैल से लेकर 15 मई तक दी जाएगी। पीपल जातर मेले में करोड़ों का कारोबार होता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों के व्यापारी यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पीपल जातर मेले को मिनी दशहरा के नाम से जाना जाता है। मेले में कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति जिले से भी लोग सामान की खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इस संबंध में नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) बीआर नेगी ने कहा कि जर्मन हैंगर के लिए टेंडर किए गए हैं। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी टेंडर किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed