फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Investigation was not conducted to save the officers

अफसरों को बचाने के लिए नहीं बिठाई जांच

Mon, 18 Apr 2022 09:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Investigation was not conducted to save the officers
कुल्लू में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। अब भाजपा सरकार के समक्ष कुल्लू के भूतनाथ पुल का मुद्दा दोबारा नहीं उठाया जाएगा। जिला कांग्रेस ने भूतनाथ पुल की शव यात्रा निकाल कर उसे फूंक दिया है। यह बात कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सोमवार को कुल्लू के आखाड़ बाजार स्थित भूतनाथ पुल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि पिछले चार साल से भूतनाथ पुल कब तैयार होगा, इसका मुद्दा प्रदेश सरकार और विधानसभा में कई बार उठाया गया है, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने अफसरों को बचाना चाहती है। इसलिए भूतनाथ पुल के क्षतिग्रस्त होने की जांच नहीं बिठाई गई। अगर प्रदेश सरकार चाहती तो सीबीआई और विजिलेंस की जांच बिठा सकती थी, लेकिन सरकार की नियत ठीक नहीं है। करोड़ों की लागत से बना भूतनाथ पुल बेकार पड़ा है। लोगों को उसकी सुविधा नहीं मिल रही है। विधायक ने कहा अब भूतनाथ पुल से भाजपा सरकार से मुक्ति मिल गई है। प्रदेश में नई सरकार बनने पर कुल्लू के भीतर नया काम होगा। इससे पूर्व सोमवार को कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रामशिला से लेकर बस स्टैंड होते हुए भूतनाथ पुल तक भूतनाथ पुल की शव यात्रा निकाली। इसमें कार्यकर्ताओं ने जोईया मामा शुणदा नई, भूतनाथ पुल ग्रस्त है और सरकार मस्त है आदि नारे लगाए। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर कार्यकर्ताओं ने भड़ास निकाली है।
विज्ञापन

पुल के भार सहने की क्षमता ठीक, सरकार की मानसिकता खराब
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में भूतनाथ पुल के भार सहने की क्षमता ठीक है। इसमें एक समय में दो बसों का आवागमन सवारियों के साथ आसानी से हो सकता है। सरकार की मानसिकता ठीक नहीं है। इससे वह पुल पर वाहनों व बसों की आवाजाही को शुरू नहीं कर रही है। इससे आम जनता परेशान हैं। लोगों को दो किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर खराहल घाटी समेत अन्य जगह पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed