फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Instructions to the contractor to speed up the removal of debris

Kullu News: ठेकेदार को मलबा हटाने में तेजी दिखाने के निर्देश

Fri, 29 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions to the contractor to speed up the removal of debris
नायब तहसीलदार ने किया न्यूली खड्ड में चल रहे कार्य का निरीक्षण
विज्ञापन

ग्रामीणों को दिया आश्वासन, बरसात से पहले हटाया जाएगा मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की सैंज घाटी के न्यूली क्षेत्र का नायब तहसीलदार हीरा लाल नालबा ने दौरा किया। उन्होंने न्यूली खड्ड से मलबा हटाने के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया और ठेकेदार को मलबा हटाने में तेजी दिखाने के निर्देश जारी किए। ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि ठेकेदार की एक ही मशीन कार्य में लगी है, जबकि मलबा बहुत अधिक है। अगर बरसात से पहले मलबा नहीं हटा तो विगत जुलाई की तरह इस बार भी सैंज घाटी में न्यूली खड्ड का जलस्तर बढ़ने से भारी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ठाकुर दत्त, कौल सिंह, मोती राम, शाडू राम आदि ने कहा कि न्यूली खड्ड में न्यूली से तो मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन कोटलू पुल के 200 मीटर आगे और पीछे भी मलबा डंप है। उसे भी हटाने की आवश्यकता है। मलबा न हटने की सूरत में कई गांवों को खतरा बना रहेगा। वहीं, ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए नायब तहसीलदार हीरा लाल नालबा ने कहा कि न्यूली खड्ड में जमा मलबे को हटाया जा रहा है और ठेकेदार को एक के बजाय तीन जेसीबी खड्ड में उतारने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कोटलू पुल के आसपास डंप मलबे को हटाने का भी जल्द प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed