फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Instructions for shifting vermi compost unit to another place

वर्मी कंपोस्ट यूनिट को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश

Mon, 09 May 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions for shifting vermi compost unit to another place
कुल्लू में वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निरीक्षण करते एसडीएम विकास शुक्ला। संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर नौ लंकाबेकर में उपमंडलाधिकारी ने वर्मी कंपोस्ट यूनिट का दौरा किया। इस दौरान यूनिट में वैज्ञानिक इंतजाम नहीं मिले। इसके कारण उपमंडलाधिकारी ने नगर परिषद कुल्लू को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कंपोस्ट यूनिट को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। वहीं जल शक्ति विभाग को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के चारों ओर दीवार लगाने के आदेश दिए। इससे वार्ड में बदबू नहीं फैलेगी। बता दें कि लंका बेकर वार्ड की जनता ने उपमंडलाधिकारी को कंपोस्ट यूनिट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कारण उत्पन्न हो रही समस्या के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा था। शिकायत मिलने के बाद उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लोक निर्माण, जलशक्ति, राजस्व विभाग के अधिकारियों और नगर परिषद के पदाधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को किए संयुक्त निरीक्षण में कंपोस्ट यूनिट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में खामियां पाई गई। ऐसे में उपमंडलाधिकारी ने नगर परिषद और जल शक्ति विभाग को सुधार करने के निर्देश दे दिए हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में लगी मशीनों की आवाज और बदबू को रोकने के लिए प्लांट के चारों ओर दीवार लगाई जाएगी, इस फैसले पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने हामी भरी है, जबकि वैज्ञानिक तौर पर पुख्ता इंतजाम न होने के कारण कंपोस्ट यूनिट को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि लंका बेकर की जनता की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया है। निरीक्षण में जो खामियां पाई गई है, उन्हें हल करने के जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नगर परिषद को कंपोस्ट यूनिट में वैज्ञानिक तौर पर काम न करने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed