फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inspiration comes from the stories of heroes: Sudarshan

वीरों के गाथा से मिलती है प्रेरणा : सुदर्शन

Sun, 09 Jun 2024 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Inspiration comes from the stories of heroes: Sudarshan
शीतला माता मंदिर सरवरी में मनाई महाराणा प्रताप की जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। वीर योद्धा महाराणा प्रताप के शौर्य एवं पराक्रम की गाथा से अन्याय के खिलाफ लोहा लेने की प्रेरणा मिलती है। समाज में पनपी कुरीतियों को रोकने के लिए आवाज बुलंद करने का साहस उनके नाम से मिलता है। यह बात रविवार को राजपूत संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने कही। शीतला माता मंदिर परिसर सरवरी में रविवार को महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुदर्शन पठानिया ने कहा कि भारत के वीरों की गाथा गौरवपूर्ण है। उन्हीं महान वीरों में महाराणा प्रताप के शौर्य एवं पराक्रम की गाथा भी सदैव युवाओं को अन्याय और कुरीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती है। कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में राजपूतों और सामान्य वर्ग के युवाओं को आरक्षण का शिकार होना पड़ रहा है। राजपूत संघ लगातार सरकार से जातिगत आरक्षण पर रोक लगाकर इसे आर्थिक आधार पर देने की मांग कर रहा है। ऐसा करने से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद मिल सकेगी। इस दौरान संघ के चेयरमैन ज्ञानचंद चंबियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed