फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Injured youth of Chanaldi village dies in PGI

Kullu News: चनाल्दी गांव के घायल युवक की पीजीआई में मौत

Thu, 14 Aug 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Injured youth of Chanaldi village dies in PGI
कुल्लू। खराहल घाटी के चनाल्दी गांव के घायल युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। युवक के सिर पर गहरी चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उसे आगामी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। परिजनों ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में परिजनोंं ने पुलिस को एक शिकायत पत्र भी सौंपा है। शिकायत पत्र में मृतक अरुण के पिता माया राम ने कहा कि नौ अगस्त को अपराह्न 7:00 बजे उसका बेटा दो अन्य युवकों के साथ घर से बाहर गया था लेकिन बाद में उनका बेटा घायल अवस्था में पाया गया। उन्हें शक है कि उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। हालांकि परिजनों की ओर से उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया था। सिर में गहरी चोट होने के चलते उसे डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया था। घायल की पीजीआई में मौत होने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए भी कुछ लोगों को तलब किया है, उनके बयान भी लिए हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed