{"_id":"62094675d0db1d252f10c2d3","slug":"indoor-treatment-facility-will-be-available-in-chc-raisan-kullu-news-sml399501088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी रायसन में मिलेगी इंडोर उपचार की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी रायसन में मिलेगी इंडोर उपचार की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायसन में जल्द मरीजों को इंडोर उपचार की सुविधा मिलेगी। हाल ही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से इसे अपग्रेड करके सीएचसी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए जल्द इसके नए भवन का निर्माण करेगा, जिसमें 30 बिस्तरों समेत डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था रहेगी।
हालांकि अभी तक यहां मरीजों का आउटडोर उपचार ही हो रहा है। गंभीर हालत में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा न होने के कारण उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया जाता है। लेकिन अब कुल्लू-मनाली के बीचों-बीच स्थित रायसन में सीएचसी बनने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि वर्तमान समय में इस सीएचसी में एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक दंत चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य खंड नग्गर के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायसन में चार से छह डॉक्टर, छह से आठ स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय सेवाएं देंगे। वहीं, लैब और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलने के कारण मरीजों को कुल्लू का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य खंड नग्गर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ने कहा कि सीएचसी रायसन में 30 बिस्तरों के साथ लैब और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मरीजों को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
घर के समीप मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और नागरिक अस्पताल मनाली के बीच सीएचसी का लाभ जनता को मिलेगा। आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उपचार करवाने के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर स्थित कुल्लू और मनाली नहीं जाना पड़ेगा। घर के समीप ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।