{"_id":"66eac08669db94a1aa05e30e","slug":"incentive-amount-distributed-to-special-children-kullu-news-c-89-1-ssml1015-131125-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विशेष बच्चों को वितरित की प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विशेष बच्चों को वितरित की प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
विशेष बच्चों को वितरित की प्रोत्साहन राशि
रक्षाबंधन के लिए तैयार की थी राखियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चारु फाउंडेशन और नवचेतना स्पेशल स्कूल में विशेष बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चारु फाउंडेशन के ट्रस्टी मनदीप सिंह, शेरू राम शरेहली और डॉ. एलएस धीमान विशेष अतिथि मौजूद रहे। इसमें स्कूल के विशेष बच्चों को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। ये राशि इन्हीं विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई राखियों के बदले मिली रकम से दी गई। विशेष बच्चों की ओर से हर साल रक्षाबंधन के लिए राखियां तैयार की जाती हैं। इस साल तैयार राखियों को सरकारी और निजी विद्यालयों के सहयोग से विक्रय किया गया और बुधवार को विक्रय कर जमा राशि को विशेष बच्चोंं में प्रोत्साहन के तौर पर वितरित किया गया। शेरू राम ने कहा कि समारोह में बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों का आभार प्रकट किया।