फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   rohtang-dara

रोहतांग दर्रा में व्यवसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई

Wed, 01 Jun 2016 10:04 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Wed, 01 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
rohtang-dara
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रा में व्यवसायिक गतिविधियों पर बुधवार को डीएसपी मनाली ने शिकंजा कसा। डीएसपी पुनीत रघु ने रोहतांग में सामान जब्त किया है। वहीं, बिना लाइसेंस फोटोग्राफर भी पकड़े। जिनके विरुद्ध अब आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। वहीं, गुलाबा बैरियर में एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने मोर्चा संभाला। यहां नियमों की अवहेलना करने पर करीब 55 चालान किए गए। बुधवार को केलांग जाने के लिए सामान्य से अधिक परमिट जारी होने पर एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने गुलाबा बैरियर में दबिश दी। बुधवार को विभिन्न नियमों की अवहेलना पर करीब 55 चालान काटे।

विज्ञापन


वहीं, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने ड्यूटी ऑफिसर सानिका पठानिया और विवेक गौतम के साथ सोलंगनाला, मढ़ी और रोहतांग में दबिश दी। बुधवार को गुलाबा बैरियर में निरीक्षण के दौरान फर्जी परमिट के मामले भी सामने आए। इनमें वाहन चालकों द्वारा ऑनलाइन लिए गए परमिट में छेड़छाड़ की गई है। एक मामले में पैट्रोल परमिट लेकर छेड़छाड़ के बाद इसे डीजल किया गया है। जबकि अन्य दूसरे मामले में गाड़ी का नंबर काटकर दोबारा पेस्ट किया गया है। वहीं, एक ही गाड़ी के एक ही दिन में केलांग व रोहतांग जाने के लिए परमिट लिया गया है। जिसके तहत एक ही दिन में रोहतांग समेत केलांग भी पर्यटकों को घूमाया जा रहा है। वापसी में गुलाबा बैरियर में ऑनलाइन परमिट दिखाकर लौटाया जा रहा है। हालांकि नियमानुसार केलांग परमिट लेने पर कम से कम एक दिन का ठहराव जरूरी है।
विज्ञापन


केलांग से एक दिन की वापसी पर चालान होने पर पर्यटक एसडीएम से बहस भी कर रहे हैं। उधर, रोहतांग में दबिश के दौरान डीएसपी ने महिलाओं को टोपी-जुराबें बेचते हुए पकड़ा। जबकि एनजीटी के आदेशानुसार रोहतांग में पहाड़ी ड्रेस व फोटोग्राफी के अलावा कोई भी व्यवसायिक गतिविधियां नहीं की जा सकती है। वहीं, डीएसपी ने कुछ फोटोग्राफर बिना पहचान पत्र पकड़े। उन्होंने मढ़ी व सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग व अन्य चीजों को लेकर भी जायजा लिया। इस संबंध में डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि रोहतांग में व्यवसायिक गतिविधि करवाने पर सामान जब्त किया गया है। जाम की स्थिति को लेकर भी जायजा लिया है। वहीं, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि गुलाबा बैरियर में नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए गए हैं। फर्जी परमिट के मामले कोर्ट में दायर किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed