{"_id":"6781e25f05a2f9dc350bb387","slug":"in-raison-accident-the-pilot-took-off-from-a-private-site-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138819-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रायसन हादसे में पायलट ने निजी साइट से भरी थी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रायसन हादसे में पायलट ने निजी साइट से भरी थी उड़ान
Sat, 11 Jan 2025 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:18 AM IST
विज्ञापन
रायसन में मजिस्ट्रेट जांच करने पहुंचे एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला। संवाद
मजिस्ट्रेट जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसडीएम विकास शुक्ला
ऑपरेटर सहित चार से पांच पायलटों के बयानों को किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पिछले दिनों रायसन में पैराग्लाइडिंग गिरने से हुई आंध्र प्रदेश के पर्यटक युवक की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को जांच अधिकारी एवं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला अपनी टीम के साथ रायसन पहुंचे।
उन्होंने उस जगह का भी निरीक्षण किया, जहां से पैराग्लाइडर ने उड़ान भरी थी। शुरुआती जांच में पाया गया कि पालयट ने जिस जगह से उड़ान भरी थी, वह सरकारी नहीं बल्कि निजी साइट थी। यहां पर्यटन विभाग के मार्शल भी तैनात नहीं थे। इस दौरान उन्होंने चार से पांच पायलटों के बयान भी दर्ज किए। कागजात में पायलट और ऑपेरटर का लाइसेंस सही पाया गया। पायलट का करीब दस साल से अधिक का अनुभव है। एसडीएम ने रायसन में हादसे वाली जगह को भी देखा, जहां पैराग्लाइडर हवा चलने से गिर गया था। साथ ही उन्होंने ऑपरेटर के बयान और उनके कागजातों को भी चेक किया है। विकास शुक्ला ने कहा कि दो से तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी।
उधर, जिला पर्यटन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी ने कहा कि उन्होंने प्रारंभिक रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी है। इसमें पायलट और ऑपेरटर की लापरवाही पाई गई है। उपायुक्त को दी गई प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद जो भी निर्देश मिलेंगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता