{"_id":"69482b41f882e2332f0fc1f8","slug":"in-lahaul-spiti-1156-children-were-given-two-drops-of-life-kullu-news-c-89-1-klu1002-164674-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल-स्पीति में 1156 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल-स्पीति में 1156 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
Sun, 21 Dec 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने अपनी बेटी को पोलियो पिलाकर किया शुभारंभ
छूटे गए बच्चों को घर-घर जाकर 22-23 को पिलाई जाएगी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। खराब मौसम और शून्य से नीचे तापमान के बीच रविवार सुबह नौ बजे जिला मुख्यालय केलांग से जिंदगी की दो बूंद पिलाने का अभियान शुरू किया गया।
सुबह 9 बजे उपायुक्त किरन भड़ाना ने अपनी बेटी को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का आगाज किया। जिले के अलग-अलग केंद्रों में दिनभर अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो ड्रॉप्स पिलाना अनिवार्य है। लाहौल और काजा उपमंडल सहित कुल 1156 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के दौरान विभिन्न निर्माण कार्य में लगे हुए मजदूरों के 59 बच्चों और पर्यटकों के 39 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 50 पोलियो बूथ स्थापित किए थे। इनमें 35 लाहौल और 15 काजा उपमंडल में थे। 210 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अभियान के तहत सेवाएं दीं। अब 22 और 23 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर के बच्चों को पोलियो दवाई पिलाएंगे।