फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manrega

कुल्लू में मनरेगा से होंगे 174 करोड़ के विकास कार्य

Thu, 16 Mar 2017 10:30 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 16 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
manrega
मनरेगा - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू में वित्तीय वर्ष 2017.18 के लिए मनरेगा के तहत लगभग 174 करोड़ रुपये के विकास कार्य आरंभ करने की रूपरेखा तैयार की गई है। वीरवार को रोहिणी चौधरी की अध्यक्षता में हुई त्रैमासिक बैठक में जिला परिषद ने नए वित्त वर्ष के लिए मनरेगा के 161 करोड़ रुपये के शेल्फों को मंजूरी दी गई। जिले की सभी 204 ग्राम सभाएं और पांचों ब्लॉक समितियां पहले ही नए वित्त वर्ष के इन शेल्फों पर अपनी मुहर लगा चुकी हैं। इन शेल्फों के अलावा विभिन्न विभागों ने भी मनरेगा के तहत 11 करोड़ 30 लाख रुपये की योजनाएं दी हैं। अन्य कार्यों के लिए भी लगभग एक करोड़ 21 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। जिप के समक्ष मनरेगा शेल्फ प्रस्तुत करते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डॉ जीसी बैंस ने बताया कि इसमें करीब 24.500 विकास कार्य शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा लाइन डिपार्टमेंट्स नए वित्त वर्ष के बीच में भी अपनी योजनाएं दे सकते हैं। बैठक में मनरेगा शैल्फ के अलावा जिप सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की अपील की। इस मौके पर सभी सदस्यों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दे उठाए। लगवैली की सड़कों, आनी की पेयजल समस्या, जलविद्युत परियोजनाओं के प्रभावितों के मुआवजे, मणिकर्ण की यातायात व्यवस्था, जिले में बंद पड़े बस रूटों, बंजार में बिजली व्यवस्था और कई अन्य जनसमस्याओं के संबंध में जिप सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। बिजली महादेव रज्जू मार्ग और जिला में पर्यटन के विस्तार की संभावनाओं को लेकर भी मंथन किया गया। बैठक में जिला पंचायत अधिकारी राजन कपूर ने सभी मदों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। इस दौरान उपाध्यक्ष बलजीत डोगरा और सभी सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed