फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

लाहौल-स्पीति में पांच को चलेगा स्वच्छता अभियान

Fri, 02 Dec 2016 09:39 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 02 Dec 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
meeting
sweeper - फोटो : File Photo

जिला लाहौल-स्पीति में हिमपात होने से पूर्व सभी पंचायतों की संपूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए केलांग में शुक्रवार को विशेष बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डीसी विवेक भाटिया ने की। बैठक में संपूर्ण स्वच्छता को लेकर रणनीति बनाई गई। लाहौल-स्पीति में हिमपात से पूर्व सभी सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, पुलों, स्कूलों, गांवों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा पंचायतों में पांच दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जिला के सभी गांवों में सफाई अभियान सफलतापूर्वक हो, इसके लिए पंचायत सचिवों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय केलांग में सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने कार्यालय परिसर तथा कार्यालयों की सफाई सुनिश्चित करेंगे। वहीं सभी स्कूलों में सफाई अभियान संबंधित जिम्मेवारी प्रधानाचार्य को सौंपी गई है। अभियान के तहत की गई कार्रवाई से संबंधित उप मंडल अधिकारी को सूचित करना होगा। डीसी विवेक भाटिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान में भाग लेना सुनिश्चित करें। उप मंडल स्तरों पर उपमंडल अधिकारी नागरिक सफाई अभियान को सुनिश्चित करेंगें। उपायुक्त ने सभी पंचायती राज संस्थान के जन प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, गैर सरकारी संगठनों तथा आम जनता से आग्रह किया कि सफाई अभियान में भाग लेकर जिला को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक केलांग सन्नी शर्मा, उपमंडल अधिकारी नागरिक उदयपुर विशाल शर्मा, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास विभाग कुलबीर सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश चंद और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed