फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   In Kahika Utsav the unconscious nad rose again by divine power.

फलाण में दैवीय शक्ति से मूर्च्छित नड़ फिर उठा

Sun, 08 Aug 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
In Kahika Utsav the unconscious nad rose again by divine power.
लगघाटी के काहिका उत्सव को देखते लोग।
कुल्लू। जिला कुल्लू को देवभूमि कहा जाता है। यहां पर आज भी दैवीय शक्तियां देखने को मिलती हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के फलाण गांव में रविवार को ऐसा कुछ देखने को मिला। यहां पर करीब चार दशक के बाद देवता फलाणी नारायण के आदेश पर काहिका उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

काहिका उत्सव में देवता कतरूसी नारायण, गौहरी देवता, पंचाली नारायण सहित छह अन्य देवताओं के निशान भी पहुंचे। फलाण नारायण के मंदिर में रविवार सुबह ध्वजा को खड़ा किया। दोपहर बाद काहिका की प्रक्रिया आरंभ हुई। काहिका उत्सव में मूर्छित नड़ दैवीय शक्ति से सचेत हो उठा। इससे पहले देव विधि से नड़ को मूर्च्छित भी किया गया। इसे देखने के लिए घाटी के सैकड़ों लोग पहुंचे। वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़े, करनाल, नरसिंगों की स्वरलहरियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। देवताओं के गूरों ने देवखेल भी की। इस बीच काहिका में लोगों पर आटा भी फेंका गया। काहिका के दौरान सूखे आटे को आसमान की तरफ फेंकने की परंपरा है। देवता के कारदार देवीसुख ठाकुर ने कहा कि देव आदेश पर परंपरानुसार काहिका उत्सव पूरा किया गया है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवताओं के समक्ष शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम पंचायत फलाण की प्रधान रेशमा देवी ने कहा कि मान्यता है कि देवता के काहिका उत्सव से क्षेत्र में सुख-शांति रहती है। हारियानों व देवलुओं ने भी देवताओं से दुख-दर्द दूर करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed