फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Implementation of the Model Code of Conduct puts a brake on development work.

Kullu News: आदर्श आचार संहिता लागू होने से विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

Tue, 28 Apr 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Implementation of the Model Code of Conduct puts a brake on development work.
कुल्लू। पंचायत चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इससे जिले में विकास कार्य प्रभावित होंगे। नए काम शुरू नहीं हो सकेंगे। लोक निर्माण विभाग में कुछ कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया चली है। आचार संहिता लागू होने के बाद टेंडर अवार्ड नहीं हो पाएंगे। पहले से ही चल रहे काम पर किसी तरह का असर नहीं होगा।
विज्ञापन

यह काम बिना किसी बाधा के चलते रहेंगे। जल शक्ति विभाग की मानें तो विभाग ने पहले ही अधिकतर कार्य शुरू कर दिए थे। इनमें ब्यास नदी का तटीकरण कार्य आदि शामिल है। जिले में टारिंग और मरम्मत कार्य के टेंडर भी पहले हो चुके हैं। दूसरी ओर कई कार्यों पर आचार संहिता लागू होने का असर पड़ेगा। जल शक्ति विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग ने सभी कार्य पहले ही शुरू किए थे, इसलिए आचार संहिता के दौरान कोई काम प्रभावित नहीं होंगे। लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता जेके गुप्ता ने कहा कि आचार संहिता के दौरान जिले में नया काम शुरू करना प्रस्तावित नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed