फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Illegal taxi union running in Hathithan: Jambal

हाथीथान में चल रही अवैध टैक्सी यूनियन : जंबाल

Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Illegal taxi union running in Hathithan: Jambal
डीसी से मुलाकात, कहा- निजी बस ऑपरेटरों को नहीं मिल रही रूट की अनुमति
विज्ञापन

स्पेशल रूट परमिट न होने से कट रहे बस ऑपरेटरों के चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ स्थित हाथीथान में कीरतपुर-मनाली हाईवे के किनारे अवैध रूप से टैक्सी यूनियन का संचालन किया जा रहा है।
कुल्लू-मनाली, मणिकर्ण, बंजार आदि क्षेत्रों में घूमने पहुंच रहे पर्यटकों को जबरदस्ती टैक्सी का सहारा लेने के लिए ऑपरेटर और चालक मजबूर कर रहे हैं। निजी बस ऑपरेटरों को स्पेशल टूर रूट परमिट नहीं मिल रहे हैं। बस ऑपरेटर स्पेशल टूर रूट परमिट के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से रूटों परमिट को अनुमति नहीं मिल रही है। अवैध रूप से टैक्सी संचालन कर रहे टैक्सी ऑपरेटरों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह बात निजी बस ऑपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष रजत जंबाल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस ऑपरेटर अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए बुधवार को उपायुक्त कुल्लू से मिले और उनके सामने मांगों को रखा। उन्होंने कहा कि बस ऑपरेटर रूट पर परमिट के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन कर रहे हैं। कभी-कभी स्पेशल टूर के लिए बसों का संचालन होता है। इसके लिए भी बस ऑपरेटर बाकायदा स्पेशल टूर रूट परमिट के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से अनुमति नहीं मिल रही है। अगर मजबूरन कभी बिना परमिट ऑपरेटर टूर पर ग्रुप ले जाते हैं तो 10,000 का चालान भुगतना पड़ता है। कहा कि उपायुक्त से मांग की गई कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश जारी किए जाएं कि स्पेशल टूर रूट परमिट की अनुमति बस ऑपरेटरों को दी जाए। अवैध टैक्सी यूनियन को हाथीथान से हटाया जाए। इस दौरान कंवर विरेंद्र, चंदन करीर, अमन, संदीप, अभिषेक, दीपक, परविंद्र, जयवंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed