फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If we haven't done anything in two years then what's the point of celebrating: Govind

दो साल में कुछ नहीं किया तो किस बात का जश्न : गोविंद

Wed, 04 Dec 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 04 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
If we haven't done anything in two years then what's the point of celebrating: Govind
अटल सदन में पत्रकार वार्ता करते पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर। संवाद।
कुल्लू। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार दो साल का जश्न बिलासपुर में मना रही है। सरकार ने दो साल में कुछ किया ही नहीं तो जश्न किस बात का।
विज्ञापन

कहा कि सुक्खू सरकार आज तक की सबसे झूठ बोलने वाली सरकार है। बुधवार को अटल सदन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सात दिसंबर को ढालपुर में विरोध प्रदर्शन करेंगी। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार और सांसद कंगना रणौत मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन

गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जयराम सरकार के समय खोले गए 1500 संस्थानों को बंद कर दिया है। इन्हें डाक्टर और अभियंता तैनात करने पर भी बंद किया गया। चहेतों को कैबिनेट रैंक देकर जनता पर बोझ डाला गया। छह सीपीएस बनाकर उन्हें भी कैबिनेट रैंक की सुविधा दी गई। सरकारी कर्मचारियों को वेतन तो दिया, मगर पेंशन नहीं मिली। आरोप लगाया कि चुनाव के समय 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपये देने के लिए कोई शर्त नहीं थी, मगर चुनाव जीतने के बाद कई शर्तें लगा दी गईं। प्रदेश में पांच लाख नौकरी का कुछ नहीं हुआ। 20,000 आउट सोर्स कर्मियों को बाहर कर दिया गया। बिजली के रेट बढ़ाने से उद्योग यहां से चले जाएंगे। सीमेंट 40 से 50 रुपये महंगा कर दिया है। हिमकेयर और सहारा योजना बंद कर दी गई है। बागवानी के लिए एंटी हेलनेट को भी बंद कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस सरकार को जश्न मनाने का कोई हक नहीं है। इस मौके पर नरोत्तम ठाकुर, जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल, अमित सूद, अखिलेश कपूर, अमर ठाकुर, बलदेव महंत, सुनील कारवा और श्याम कुलवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed