{"_id":"69c3d2feb73e6c7d330d149a","slug":"if-the-sanitation-system-is-not-improved-there-will-be-a-movement-roshan-kullu-news-c-89-1-ssml1014-172183-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था न सुधरी तो होगा आंदोलन : रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था न सुधरी तो होगा आंदोलन : रोशन
विज्ञापन
होटलियर एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। होटलियर एसोसिएशन मनाली की एग्जिक्यूटिव कमेटी की बैठक बुधवार को अध्यक्ष रोशन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मनाली के पर्यटन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, मनाली से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन ने दो टूक कहा है कि अगर सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
बैठक में कहा गया कि मनाली में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। मनाली विकास परिषद के बैनर तले नगर परिषद समेत प्रशासन को इसका अल्टीमेटम दिया गया है। हालत नहीं सुधरे तो प्रदर्शन होगा। बाजार भी बंद रखा जाएगा। इसके अलावा मनाली में चल रहे अवैध स्पा जल्द बंद करने की भी मांग उठाई गई। बैठक में रोहतांग दर्रा को जल्द बहाल करने, मनाली में पर्यटकों का ठहराव बढ़ाने के लिए नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली विकास परिषद का गठन किया गया है। हमने प्रशासन और नगर परिषद को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि में व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। सभी संस्थाएं मिलकर प्रदर्शन भी करेंगी। बाजार भी बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली में अवैध स्पा चलने का मामला विधानसभा में उठाया है, जो सराहनीय है। अब सरकार और प्रशासन से मांग है कि जल्द अवैध रूप से चल रहे स्पा बंद किए जाएं। बैठक में टेक चंद ठाकुर, मानचंद ठाकुर, गौरव ठाकुर, मकर ध्वज शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।