फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If the government gives the order, we will make the enemies bite the dust by taking up arms

Kullu News: सरकार आदेश करे, हथियार थाम खट्टे कर देंगे दुश्मनों के दांत

Sat, 10 May 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 10 May 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
If the government gives the order, we will make the enemies bite the dust by taking up arms
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बीच पूर्व सैनिक बोले - हथियार छोड़े, चलाना नहीं भूले
विज्ञापन

लाहौल घाटी के पूर्व सैनिक बोले- देश के लिए मर मिटना एक सच्चे फौजी की ड्यूटी

बोले- आतंकवाद के खात्मे का सही समय, खबरों से ले रहे हैं पल-पल की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही युद्ध विराम हो गया है, लेकिन लाहौल घाटी के पूर्व सैनिक दोबारा हथियार थामने के लिए तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने कहा कि दोबारा युद्ध जैसे हालात बने तो वे बॉर्डर पर जाकर लड़ने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने हथियार छोड़े हैं, लेकिन चलाना नहीं भूले हैं। सरकार आदेश करे, देश की रक्षा करने के लिए सीमाओं पर पहुंच जाएंगे। शनिवार शाम को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने से पहले दिन भर पूर्व सैनिक न्यूज चैनलों के माध्यम से पल-पल की खबरों का अपडेट लेते रहे। भारतीय सेना में कई सालों तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए सैनिक ताजा हालात पर सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि मौजूदा हालात में वे एक बार फिर बॉर्डर पर जाकर दुश्मन से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आदेश करे, वे दुश्मन के दांत खट्टे करने देश की सीमा पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन



--

भले ही पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम हो गया है, लेकिन अगर दोबारा युद्ध हुआ तो आदेश मिलते ही बॉर्डर पर जाने के लिए तैयार हैं। जरूरत के समय देश के लिए मर मिटना एक सच्चे फौजी की ड्यूटी है। - सेम बौद्ध, पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन




--

अभी तक भारत ने रक्षात्मक रणनीति से युद्ध लड़ा। सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान ने कोई हिमाकत की तो दुश्मन को छोड़ा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ी तो युद्ध के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। देश की रक्षा करना एक फौजी का कर्तव्य है। - उरज्ञान, पूर्व सैनिक



-------------------------------------

आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है। भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने कायरों की तरह नागरिक ठिकानों पर हमला किया। युद्ध विराम के बाद भी ऐसी हरकत की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। - प्रेम ठाकुर, सेवानिवृत्त कैप्टन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed