फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If Tehbazari law is not implemented in Manali, there will be agitation.

Kullu News: मनाली में तहबाजारी कानून लागू न किया तो होगा आंदोलन

Sat, 06 Dec 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 06 Dec 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
If Tehbazari law is not implemented in Manali, there will be agitation.
भारतीय पथ विक्रेता महासंघ ने दी चेतावनी, कहा-नहीं हो रहा कानून का पालन
विज्ञापन

नगर परिषद और प्रशासन की ओर से बेवजह तंग किए जा रहे तहबाजारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में जगह-जगह रेहड़ी-फड़ी लगाकर कार्य करने वालों के लिए बने कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। भारतीय पथ विक्रेता महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक संदीप वर्मा ने कहा कि मनाली में तहबाजारी कानून लागू किया जाए। अन्यथा उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद और प्रशासन मनाली में बेवजह तहबाजारियों को तंग कर रहे हैं। सड़कों के किनारे सामान बेचने वाले तहबाजारियों के साथ अभद्र व्यवहार के भी उन्होंने आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद मनाली पर आरोप लगाया कि पिछले दिनों बाजार में तहबाजारियों को हटाने के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। उनके साथ अमानवीय व्यवहार, घिनौनी एवं दंडनीय हरकतों को लेकर 12 महीने पहले प्रशासन को ज्ञापन दिया था, लेकिन प्रशासन ने न तो अधिनियम लागू किया और न ही उत्पीड़न रोका। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष स्वयं कुछ निजी व्यक्तियों और आत्म घोषित तहबाजारियों के साथ सड़क पर उतरे और एक गैर कानूनी एसओपी तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की एसओपी न तो किसी अधिनियम में मौजूद है न किसी नियम में और न ही किसी सरकारी आदेश में। इस अवैध कार्रवाई का विरोध करने पर पथ विक्रेता संगठन मनाली की अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार भी शर्मसार करने वाला रहा। कहा कि भारत की संसद की ओर से पारित स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 को किन अधिकारों से कुछ लोग मनमर्जी से एसओपी से बदलने का प्रयास कर रहे हैं। इन्हें किसने अधिकार दिया कि वे तय करें कि मनाली की सड़कों में कौन रहेगा और कौन नहीं।

जब संसद और सर्वोच्च न्यायालय स्वयं स्ट्रीट वेंडर्स को वैध हितधारक घोषित करते हैं तो मनाली में उन्हें अपराधी जैसा व्यवहार क्यों झेलना पड़ रहा है। पथ विक्रेता संगठन मनाली की अध्यक्ष जमुना देवी ने नगर परिषद व प्रशासन से आग्रह किया कि तहबाजारियों की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और सही समाधान किया जाए। इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय सह संयोजक मोहित बलेचा,गुजरात के प्रभारी जय, महिला नेत्री रागिनि और मनाली के सचिव अवनीश भरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed