{"_id":"6850576dabb6861380084976","slug":"if-it-drowns-in-water-then-rules-made-on-the-ground-are-flying-in-the-sky-kullu-news-c-89-1-ssml1012-150026-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पानी में डूबे तो आसमान में उड़ रहे जमीन पर बने नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पानी में डूबे तो आसमान में उड़ रहे जमीन पर बने नियम
Mon, 16 Jun 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में इन दिनों साहसिक गतिविधियां चरम पर है, लेकिन ब्यास नदी में नियम दरकिनार कर पर्यटक उत
- फोटो : संवाद
कुल्लू में सैलानियों को नियम ताक पर रखकर करवाए जा रहे साहसिक खेल
रिवर राफ्टिंग के दौरान हेलमेट उतारकर पानी के बीच मस्ती कर रहे पर्यटक
सैलानियों की अनमोल जिंदगी पर भारी पड़ सकती है छोटी सी लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जमीन पर बने नियम कहीं पानी में डूब रहे हैं तो कहीं आसमान की ऊंचाई पर उड़ रहे हैं। कुल्लू-मनाली की वादियों में इन दिनों कुछ ऐसा ही चल रहा है। नियम ताक पर रखकर पर्यटकों को साहसिक खेल करवाए जा रहे हैं।
ऐसे में पानी की लहरों से लेकर आसमान की ऊंची उड़ान भरने में जरा सी चूक अनमोल जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है। कुल्लू-मनाली में चरम पर चल रहे पर्यटन सीजन में साहसिक गतिविधियां भी चरम पर हैं। ऐसे में छोटी सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। सैलानी पैराग्लाइडिंग की रोमांचक उड़ान के साथ जिपलाइन, हॉट एयर बैलून, जंपिंग, रॉक क्लाइबिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं।
कुल्लू में बबेली से बाशिंग तक रिवर राफ्टिंग करवाई जा रही है। छरूडू के पास पर्यटकों को नियम दरकिनार कर नदी में उतारा जा रहा है। कई पर्यटक हेलमेट खोलकर और ब्यास के बढ़े हुए जलस्तर के बीच मस्ती करते देखे जा सकते हैं। अन्य जगह भी ऐसा ही हाल है। पर्यटकाें को राफ्ट से पानी में उतारा जा रहा है। वहीं, पिछले सप्ताह मनाली में जिपलाइन के दौरान महाराष्ट्र के नागपुर की 12 वर्षीय लड़की भी हादसे का शिकार हो गई थी। नेहरु कुंड में जिपलाइन करते समय बीच में रस्सी टूटने से वह लगभग 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। इससे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मामला सामने आने के बाद पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी किया है। जिला पर्यटन अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे भू-व्यवस्था अधिकारी डॉॅ चरंजी लाल ने बताया कि इसकी छानबीन की जाएगी। अगर इसमें कोई लापरवाही पाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
सख्ती के बावजूद हादसे बढ़ा रहे चिंता
प्रशासन और पर्यटन विभाग समय-समय पर निरीक्षण भी करते हैं। विभाग और प्रशासन की सख्ती के बावजूद पर्यटकों के साथ इस तरह के हादसे होना चिंताजनक है। कभी हवा के रुख से पैराग्लाइडर भटक जाते हैं तो कभी अन्य हादसा हो जाता है। 16 मार्च, 2025 को डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर चार पैराग्लाइडर हवा के तेज बहाव में रास्ता भटक गए थे। इनमें तीन पैराग्लाइडर बटाहर रांगड़ी में उतरे, जबकि एक तराशी गांव में उतरा था। तराशी गांव में पहुंचा पैराग्लाइडर बिजली के तारों से लटक गया था। उसे काफी मशक्कत के बाद गांव के युवाओं ने रेस्क्यू किया था।

एसवीएन स्कूल नाहन के वार्षिक समारोह में मौजूद अभिभावक व अन्य। संवाद- फोटो : संवाद