{"_id":"67509095c6e80d883d0bc24e","slug":"if-e-kyc-is-not-done-by-31st-then-the-ration-card-will-be-blocked-kullu-news-c-89-1-klu1001-136222-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 31 तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो ब्लॉक हो जाएगा राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 31 तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो ब्लॉक हो जाएगा राशन कार्ड
Wed, 04 Dec 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में ई-केवाईसी न करवाने वाले राशनकार्ड धारकों को यह काम 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा। 31 दिसंबर तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी न करवाने की सूरत में उनका राशन कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
उन्हें राशन से भी वंचित होना पड़ेगा। हिमाचल सरकार ने राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी करवाने का कार्य मई 2022 से शुरू किया है। जिले में केवल 82 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी करवाई है। कई बार सरकार और विभाग ने इसकी तारीख बढ़ाई, लेकिन राशनकार्ड धारक इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। ऐसे में प्रशासन और विभाग को सख्त रवैया अपनाना पड़ा है। हालांकि, ई-केवाईसी करवाने का वास्तविक उद्देश्य राशन कार्ड को आधार से जोड़ना है। जिले में 1,17,000 से अधिक राशन कार्ड धारक हैं। राशनकार्ड धारक और उनके परिवार के सदस्य उचित मूल्य की दुकान में पीओएस मशीन पर अंगूठे का निशान लगाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
अगर किसी उपभोक्ता को ई-केवाईसी करवाने में कठिनाई आ रही है तो वह स्थानीय निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति जिला नियंत्रक के कार्यालय में ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि सभी डिपोधारकों, पंचायतों एवं शहरी निकायों के जन प्रतिनिधि इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। जो राशनकार्ड धारक 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके राशनकार्डों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ब्लाॅक कर देगा। उन्हें राशन के कोटे से वंचित रहना पड़ेगा।
--