फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If caught selling or consuming drugs in the Panchayat, a fine of Rs 1 lakh will be imposed, Mahila Mandal Thir

Himachal News: नशा करते या बेचते पकड़े गए तो एक लाख रुपये जुर्माना, महिला मंडल थिरोट ने पारित किया प्रस्ताव

Sun, 16 Feb 2025 10:03 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Feb 2025 10:03 AM IST
सार

थिरोट पंचायत में नशा बेचते या करते हुए अगर कोई पकड़ा गया तो उसे महिला मंडल की ओर से एक लाख जुर्माना किया जाएगा।

विज्ञापन
If caught selling or consuming drugs in the Panchayat, a fine of Rs 1 lakh will be imposed, Mahila Mandal Thir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 हिमाचल में चिट्टा, चरस व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए महिला मंडल थिरोट ने सराहनीय पहल की है। थिरोट पंचायत में नशा बेचते या करते हुए अगर कोई पकड़ा गया तो उसे महिला मंडल की ओर से एक लाख जुर्माना किया जाएगा। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज किया जाएगा। थिरोट महिला मंडल ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है। नशे पर अंकुश लगाने में महिलाओं की यह पहल कारगर साबित होगी। इससे पहले भी थिरोट महिला मंडल ने अवैध वन कटान रोकने का बीड़ा उठाया था। इसके चलते महिला मंडल को 10 हजार रुपये के पुरस्कार की राशि भी मिली थी। लाहौल में अभियान को आगे ले जाने में महिला मंडलों की भागीदारी अहम रही है।

विज्ञापन


जिला में बेटा, बेटी एक समान नजरिया से देखा जाता है। यहां के प्यूकर गांव में बेटी के जन्म को भी बेटे के जन्म की तरह धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं हर गांव के महिला मंडल अपने क्षेत्र के जंगलों को बचाने के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। शनिवार को थिरोट महिला मंडल प्रधान राम देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि जो भी व्यक्ति चाहे बाहर का हो या गांव, पंचायत का... चिट्टा और चरस का सेवन करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उस व्यक्ति को एक लाख रुपये तक जुर्माना किया जाएगा। महिला मंडल उपप्रधान एवं वार्ड पंच संतोष ने कहा कि लाहौल-स्पीति में चरस, चिट्टा आदि नशा अपने पांव न पसारे, इसी मकसद से थिरोट महिला मंडल ने यह पहल की है।
विज्ञापन


जागरूकता से ही रुकेगा नशा
पुलिस उप अधीक्षक केलांग राज कुमार ने थिरोट महिला मंडल की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही नशे को रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed