{"_id":"6a4948dd5920d14368043986","slug":"identification-of-persons-with-disabilities-will-be-carried-out-at-the-panchayat-level-kullu-news-c-89-1-ssml1015-180582-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पंचायत स्तर पर हाेगी दिव्यांगजनों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पंचायत स्तर पर हाेगी दिव्यांगजनों की पहचान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी कुल्लू। जिला रेडक्रॉस सोसायटी और जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र के सौजन्य से पंचायतों में दिव्यांगता पुनर्वास मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी डॉ. जयबंती ठाकुर ने बताया कि यह विशेष शिविर 13 से 16 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों की शुरुआत 13 जुलाई को ग्राम पंचायत भुईन से होगी। 14 जुलाई को नगर परिषद भुंतर, 15 जुलाई को ग्राम पंचायत खोखन एवं परगानू और 16 जुलाई को ग्राम पंचायत जिया के पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर शिविरों का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है। शिविरों में पी एंड टेक्नीशियन, स्पीच एंड हियरिंग तकनीशियन, विशेष शिक्षक, एमआर डब्ल्यू और मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर सहित विशेषज्ञों की एक विशेष टीम मौजूद रहेगी।
यह टीम शिविर में आने वाले दिव्यांग व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत उन्हें लाभान्वित करने तथा उनकी पुनर्वास आवश्यकताओं का आकलन करेगी। कहा कि जिन दिव्यांगजनों के अभी तक दिव्यांगता प्रमाण-पत्र या यूडीआईडी कार्ड नहीं बने हैं। उन्हें ये दस्तावेज बनवाने में सहायता प्रदान की जाएगी।