फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Iceberg is being sold in Delhi at Rs 30 per kg

Kullu News: दिल्ली में 30 रूपये किलो बिक रही आइसबर्ग

Fri, 30 May 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Iceberg is being sold in Delhi at Rs 30 per kg
साल 2024 के मुकाबले 120 रुपये कम हैं दाम
विज्ञापन

लागत नहीं हो रही पूरी, किसानों को नुकसान

महेंद्र पालसरा
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिले के किसानों को दिल्ली की सब्जी मंडियों में आइसबर्ग गोभी के दाम महज 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहे हैं।
यह पिछले साल के मुकाबले 120 रुपये तक कम हैं। पिछले वर्ष किसानों को आइसबर्ग गोभी के 150 रुपये प्रति किलोग्राम दाम मिले थे। इस बार दाम कम होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दाम कम होने का कारण आइसबर्ग की अधिक पैदावार और डिमांड कम होना बताया जा रहा है।

गौर रहे कि आइसबर्ग की मांग कुल्लू और बाहरी राज्यों में अधिक होती है। इसके चलते किसान अपनी फसल को सीधे दिल्ली की सब्जी मंडियों को भेजते हैं। इस साल दिल्ली की मंडियों में दाम कम मिल रहे हैं। इससे किसानों की फसल को तैयार करने पर लगी लागत के अलावा दिल्ली तक पहुंचाने का किराया तक नहीं निकल रहा है। लिहाजा, किसानों को उल्टा अपनी जेब से किराया देना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान सोमदेव, मोहन लाल, अशोक, वेदराम, वेद प्रकाश और गुड्डू राम ने कहा कि उन्होंने इस बार खेतों में आइसबर्ग को उगाया है, लेकिन दिल्ली में फसल के दाम कम मिल रहे हैं। फसल की बिजाई से लेकर मंडी तक पहुंचाने में जितना खर्चा हुआ है। इससे भी कम कमाई हो रही है, जो समस्या बन गई है। कहा कि जिला कुल्लू में किसान आइसबर्ग गोभी के उत्पादन से आर्थिकी को मजबूत करते थे, लेकिन इस बार दाम 20 से 30 रुपये मिलने से आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed