{"_id":"6850579421ec4cbe2d0a750c","slug":"i-took-a-trip-to-the-hills-had-a-wonderful-time-kullu-news-c-89-1-klu1002-150039-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: करी लैनी पहाड़ां री सैर... से खूब बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: करी लैनी पहाड़ां री सैर... से खूब बांधा समां
Mon, 16 Jun 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
भुंतर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में नाटी की प्रस्तुति देती महिलाएं।-संवाद
जिला स्तरीय शाड़ी जाच मेले की सांस्कृतिक संध्या में जमकर नाचे दर्शक
देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में भी लगा आशीर्वाद लेने वालों का तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला स्तरीय शाड़ी जाच मेले में देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में लोग माथा टेककर आशीर्वाद ले रहे हैं। सांस्कृतिक संध्या में कलाकार भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।
मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार कुनाल सूद और युवराज नेगी ने खूब धमाल मचाया। कुनाल सूद ने तू दिल का पता दे, बात दिल की, मैं तैनूं समझावां की, यह मोह-मोह के धागे आदि फिल्मी गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। स्थानीय कलाकार युवराज नेगी ने मेरी बालमा संघे हड़ना आसा, जिंदगी एक सफर है सुहाना, म्हारे पहाड़ा रा दिल शिमला, करी लैनी पहाड़ां री सैर सहित कई पहाड़ी गीत पेश कर पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब झूमाया। इसके साथ अन्य कई स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया।
सोमवार को दिनभर मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्र में गर्मी के बावजूद लोगों ने मेले में लगी दुकानों में खरीदारी की। अलग-अलग क्षेत्र से आए देवी-देवताओं के शिविरों में भी लोगों का सुबह से तांता लगा रहा।
विज्ञापन
--