फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ... I have been standing in the queue since morning, the slip has not been made yet, when will I get the treatment?

Kullu News: ... सुबह से कतार में लगे हैं अभी तक पर्ची ही नहीं बनी, इलाज कब करवाएं

Fri, 14 Feb 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 14 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
... I have been standing in the queue since morning, the slip has not been made yet, when will I get the treatment?
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सुंदर सिंह ठाकुर। -संवाद
कुल्लू अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक को मरीजों ने सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन

मरीज बोले- पंजीकरण में ज्यादा समय लगने से उपचार और टेस्ट करवाने में हो रही दिक्कत
सुंदर ठाकुर बोले- पंजीकरण काउंटर पर तैनात करेंगे अतिरिक्त कर्मी, बेंच लगाने के भी निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विधायक साहब... सुबह से कतार में खड़े हैं। पर्ची बनाने में बहुत समय बीत रहा है, उपचार कब करवाएंगे। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार करने आए मरीजों ने सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के समक्ष अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि पर्ची के लिए पंजीकरण और टेस्ट के लिए फर्श पर घंटों तक बैठकर बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। विधायक ने शुक्रवार को सुबह 11:10 बजे कुल्लू अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले महिला पंजीकरण काउंटर का हाल जाना। यहां महिलाएं कतार में खड़ी थीं। लंबी लाइन और बैठने की व्यवस्था न होने से महिलाओं को दर्द के बीच खड़ा रहना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में चल रही क्रस्ना प्रयोगशाला में पहुंचे। यहां भी टेस्ट करवाने के लिए मरीज फर्श पर बैठे थे। प्रयोगशाला में लाइनें लगी थीं। इसके बाद विधायक ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इसके बाद पुरुष पंजीकरण और बिलिंग काउंटर पर पहुंचे। यहां भी उन्हें अव्यवस्था का आलम दिखा। पंजीकरण और बिलिंग के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लगी थीं। विधायक ने मरीजों से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे डेढ़ से दो घंटे से पंजीकरण और टेस्ट की बिलिंग के लिए लाइनों में खड़े हैं। ज्यादा समय लगने से उपचार और टेस्ट करवाने में दिक्कतें हो रही हैं। विधायक सुंदर सिंह ने कहा कि अस्पताल के बिलिंग और पंजीकरण काउंटर पर एक-एक अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन को पुरुष और महिला पंजीकरण काउंटर, सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं में मरीजों की सुविधा के लिए बेंच लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ब्लड सेपरेशन यूनिट के लिए मिलेंगी मशीनें
विधायक ने कुल्लू की ब्लड सेपरेशन यूनिट का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. हिरालाल ने विधायक को बताया कि यूनिट में मशीनें न होने से ब्लड कंपोनेट अलग नहीं किए जा सकते हैं। इस पर विधायक ने कहा कि दो निजी हाइड्रो प्रोजेक्ट के प्रबंधन से बात चल रही है। जल्द सीएसआर के तहत मशीनें उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed