{"_id":"6a085deb044ce0d40a0a6245","slug":"i-also-warned-the-cafe-operator-and-let-him-go-kullu-news-c-89-1-ssml1012-176516-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिभी में कैफे संचालक को चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिभी में कैफे संचालक को चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
जिभी में कैफे संचालक को चेतावनी देकर छोड़ा
रात को तेज आवाज में संगीत बजाने का था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जिले में इन दिनों पर्यटन सीजन जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है। इसी को लेकर बंजार के जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के पास एक शिकायत आई आई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि एक स्थानीय कैफे में देर रात तक अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। ऐसे में आसपास के लोगों को असुविधा एवं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को संबंधित कैफे संचालक को अपने कार्यालय तलब किया और इस विषय पर चर्चा की गई। उसको भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी गई। कैफे संचालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफीनामा प्रस्तुत किया। इसके उपरांत उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि सभी पर्यटन इकाइयों, कैफे संचालकों एवं व्यवसायियों से अपील है कि क्षेत्र की शांति, स्थानीय संस्कृति एवं पर्यटन की गरिमा बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में किसी भी आम जन को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।