{"_id":"61d860b38c7b3a077c0bffe8","slug":"hundreds-vehicles-of-tourists-stranded-in-manali-kullu-news-sml395941182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में सैलानियों के सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में सैलानियों के सैकड़ों वाहन फंसे
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में भारी बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों संख्या में इजाफा हुआ है। इससे यहां पर कई घंटों तक तीन किलोमीटर में एचआरटीसी व निजी बसें, वोल्वो समेत सैलानियों के सैकड़ों वाहन फंस गए थे। सड़क पर लंबी कतारें लगी रही। इससे आम जन व सैलानी परेशान हुए। यह सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक चला रहा।
पुलिस के जवान भी कड़ाके की ठंड के बीच जाम को खोलने का प्रयास करते दिखे, लेकिन भारी संख्या में वाहन होने के कारण जाम को खोलना किसी मुसीबत से कम नहीं था। तीन दिन में हुई भारी बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की तादात बढ़ गई है। अब सैलानियों को मनाली पहुंचना मुश्किल हो गया है। जाम लगने के चलते सैलानी के वाहन कई घंटो तक जाम में फंसकर धीरे-धीरे मनाली पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जाम लगने से सवारी और पर्यटक पैदल सफर करने को मजबूर हुए। कई सैलानी पैदल चलकर मनाली पहुंचे। आलू ग्राउंड से मनाली तक जाम की समस्या आम हो गई है। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल खत्म होने के बाद जाम की समस्या ज्यादा आ रही है। सैलानियों की भीड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मनाली शहर वाहनों की संख्या में पूरी तरह से पैक है। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गरदेव शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या ज्यादा बढ़ गई है। जाम को खोलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। मनाली की सड़कों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है, जो जाम को खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
विंटर कार्निवाल के बाद भी मनाली पैक
मनाली में विंटर कार्निवाल के बाद माल रोड सैलानियों की भीड़ के आगे छोटा पड़ गया। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक सैलानियों की चहलकदमी बढ़ गई है। सैलानी खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। इससे यहां के कारोबारी भी खुश हैं। विंटर कार्निवल में कारोबारियों की अच्छी आय भी हुई है। इसके अलावा शहर समेत और इसके साथ लगते होटल भी पैक दिखे।