फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC will replace twenty year old Khatron buses

बीस साल पुरानी खटारों बसों को बदलेगा एचआरटीसी

Sun, 29 May 2022 09:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
HRTC will replace twenty year old Khatron buses
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लूू। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू अब 20 साल से सड़कों पर दौड़ रही खटारों बसों को बदलेगा। एचआरटीसी ने कुल्लू, पर्यटन नगरी मनाली व बंजार समेत अन्य बस अड्डों से खटारा बसों की रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद पथ परिवहन निगम प्रदेश सरकार को नई बसों की मांग भेजेगा। सात नई बसों को खटारा बसों की जगह चलाया जाएगा। बस में सफर करवाने वाले मुसाफिरों को इसकी मिलेगी।
पथ परिवहन निगम कुल्लू के अनुसार जिले को छह एसी बस समेत कुल 13 बसें मिलेगी। इनमें चार बसें 47 और तीन बसें 37 सीटर होगी। इन बसों में अच्छी और आरामदायक सीटों समेत हैंडल की बढ़िया सुविधा होगी। ये बसें अगले माह तक कुल्लू पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की तंग सड़कों पर पिछले कई सालों से 18 से 20 साल पुरानी खटारा बसों को दौड़ाया जा रहा है। इससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। अब मुसाफिर की सुरक्षा को लेकर निगम ने बसों को बदलने का कदम उठाया है। जिले में एचआरटीसी के पास कुल 186 बसें है, जिनमें लगभग 20 बसें 18 से 20 साल पुरानी है। ग्रामीण सुरेश कुमार, हेमंत शर्मा, दिनेश कुमार, भीमसेन, सेस राम, आलम चंद ने कहा कि पुरानी खटारा बसों को हटाने से हादसे का खतरा कम हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

पांच साल बाद मिलेगी 47 सीटर बसें
एचआरटीसी कुल्लू को पांच साल बाद चार 47 सीटर बसें मिलेगी। एचआरटीसी प्रबंधन 47 सीटर बसों को उन दुर्गम क्षेत्रों की सड़कों पर चलाएगा, जहां तंग सड़कें हैं। तंग सड़कों पर 52 सीटर बसों को नहीं भेजा जा सकता है। अब इन बसों के मिलने के लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। एचआरटीसी के पास 47 सीटर बसों को अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी दुर्गम क्षेत्रों की सड़कों पर अतिरिक्त बसों को चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बसों का अभाव होने से समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए लिया फैसला : डीके
पथ परिवहन निगम कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि जिले के सभी बस अड्डों से 18 से 20 साल पुरानी बसों की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद उच्चाधिकारियों व सरकार को बसों की मांग भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि नई आ रही बसों को पुरानी बसों के स्थान पर चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मुसाफिरों की सुरक्षा को लेकर निगम ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed