{"_id":"672cedadd66e252866022b5b","slug":"hrtc-driver-beaten-when-asked-to-remove-auto-from-road-kullu-news-c-89-1-klu1001-134288-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़क से ऑटो हटाने के लिए कहा तो पीट दिया एचआरटीसी का चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़क से ऑटो हटाने के लिए कहा तो पीट दिया एचआरटीसी का चालक
Thu, 07 Nov 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू-बाराहार रूट पर एचआरटीसी के बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाराहार रूट के अंतिम स्टेशन बरोगी में देर शाम चार लोगों ने मिलकर चालक को बस से नीचे उतारकर मारपीट की।
बताया जा रहा है कि एचआरटीसी चालक ने कोलीबेहड़ में सड़क के बीच खड़े वाहन (मालवाहक ऑटो) को सड़क से हटाने के लिए कहा था। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।
पुलिस थाना कुल्लू में दिए शिकायत पत्र में परिवहन निगम के कुल्लू डिपो के चालक लीलाधर (48), निवासी धार, डाकघर दसेहड़ा, उप तहसील रिवालसर, जिला मंडी ने कहा कि वह 6 नवंबर को कुल्लू से बाराहार रूट पर शाम 5:15 बजे बस लेकर गए थे। बाराहार रूट की बस कोलीबेहड़ के पास पहुंची तो सड़क के बीच एक मालवाहक वाहन खड़ा था। इसका चालक घास उतार रहा था। निगम के चालक ने मालवाहक वाहन ऑटो को सड़क से हटाने को कहा। इसके बाद ऑटो चालक बहस करने लगा। करीब 15 मिनट बाद उसने ऑटो को हटाया।
विज्ञापन
इससे बस में बैठीं सवारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम करीब 7:00 बजे एचआरटीसी चालक सवारियां उतारकर इसे पार्क करने लगा तो मालवाहक वाहन का चालक तीन अन्य साथियों के साथ आया और उन्हें बस से नीचे उतार लिया। उन्हें सड़क में फेंक दिया और मारपीट की। वहीं, निगम के कर्मचारियों में घटना को लेकर रोष है।
--
शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन, एसपी