फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC buses run on 162 routes

162 रूटों पर दौड़ी एचआरटीसी बसें

Sat, 06 Nov 2021 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses run on 162 routes
कुल्लू। जिला कुल्लू में भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने शनिवार सुबह ही भाइयों के घर पहुंची। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने भी इनकी राह को आसान बनाया। निगम ने महिलाओं को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने की सभी तैयारियां पूरी कर रखीं थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे से 162 लोकल व लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया गया। इनमें महिलाओं को मुफ्त सफर करने की सुविधा मिली। सुबह सात से लेकर शाम छह बजे तक महिलाओं ने इस बस सेवा का लाभ उठाया। बता दें कि दिवाली के उपरांत भैया दूज पर्व कुल्लू जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों का भाइयों को तिलक लगाने के लिए उनके घर आना-जाना पूरा दिन लगा रहा। उल्लेखनीय है कि जिला कुल्लू में एचआरटीसी के कुल 150 लोकल रूट हैं। लेकिन महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए निगम ने अतिरिक्त रूटों पर बसों का संचालन किया।
विज्ञापन

हालांकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से सवारियां न मिलने के कारण निगम की बसें खाली लौटी है। सोमलता, मोनिका, सोनिया, श्वेता, रोहिणी, ररिया, सुनीता, शालू, सीमा, सोनिका, संतोष, अंकिता ने कहा कि निगम ने महिलाओं को भैयादूज पर सुविधा प्रदान की है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसें न चलने के कारण परेशानी होती है। लेकिन निगम ने भैया दूज पर महिलाओं की यातायात संबंधी समस्याओं को हल किया है। इस संबंध में निगम के कुल्लू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि शनिवार को 162 रूटों पर बसों का संचालन किया गया। इन सभी रूटों पर महिलाओं को मुफ्त सफर करने की सुविधा दी गई। कहा कि निगम को भैयादूज पर अतिरिक्त बसें चलानी पड्ऱी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed