फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus will run on Kullu-Kaja route from today

Kullu News: आज से कुल्लू-काजा रूट पर दौड़ेगी एचआरटीसी बस

Mon, 03 Jul 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 03 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus will run on Kullu-Kaja route from today
ट्रायल के लिए भेजी गई एचआरटीसी की बस।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति क्षेत्र के बाशिंदों को हिमाचल पथ परिवहन निगम राहत प्रदान करेगा। एचआरटीसी मंगलवार से कुल्लू-काजा रूट पर बस सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन

बस 14,931 फीट कुंजम दर्रा पार कर स्पीति पहुंचेगी। केलांग डिपो के इंस्पेक्टर दिलीप की अगुवाई में निगम की विशेषज्ञ टीम ने सोमवार को ग्रांफू-काजा सड़क पर बस का ट्रायल किया।
विज्ञापन

ट्रायल सफल रहने से टीम ने मंगलवार से कुल्लू-काजा रूट पर नियमित बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया। कुल्लू से काजा के लिए बस सुबह 4:30 बजे कुल्लू से और काजा से कुल्लू के लिए बस सुबह 5 बजे रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से स्पीति के बाशिंदों समेत पर्यटकों को टैक्सी के महंगे सफर से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को टैक्सी का किराया प्रति सवारी 1,500 रुपये देना पड़ रहा है। अब लोग बस में कुल्लू-काजा के बीच 224 किलोमीटर का सफर 500 रुपये देकर कर सकेंगे।
कुल्लू-काजा के लिए बस में 11 घंटे का समय लगता है। स्पीति घाटी के तंजिन और रमेश ने कहा कि इस रूट पर सिर्फ चार माह तक ही बस का संचालन हो पाता है। स्पीति घाटी के लोगों को कुंजम दर्रा होते हुए काजा-ग्रांफू के रास्ते मनाली, कुल्लू का सफर नजदीक पड़ता है। ऐसे में घाटी के लोगों को बस सेवा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार रहता है।

इस संबंध में एचआरटीसी केलांग डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक राधा चौधरी ने कहा कि सोमवार को कुल्लू-काजा रूट पर बस का ट्रायल किया गया। सड़क बस संचालन के लिए ठीक है। कहा कि मंगलवार से कुल्लू-काजा के बीच बस सेवा शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed