फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus ran from Manali to Delhi-JalandharHRTC bus ran from Manali to Delhi-Jalandhar

Kullu News: मनाली से दिल्ली-जालंधर के लिए दौड़ी एचआरटीसी बस

Sat, 27 Sep 2025 06:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 27 Sep 2025 06:34 PM IST
सार

मनाली में आपदा के बाद कुल्लू डिपो ने मनाली-दिल्ली और मनाली-जालंधर रूट पर साधारण बस सेवाएं फिर शुरू कर दी हैं। वोल्वो और एसी बसों के लिए यात्रियों को अभी इंतजार करना होगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली है।

विज्ञापन
HRTC bus ran from Manali to Delhi-JalandharHRTC bus ran from Manali to Delhi-Jalandhar

विस्तार

वोल्वो और एसी बसों के लिए अभी करना होगा इंतजार
विज्ञापन

04:30 जालंधर और 03:24 बजे दिल्ली हाे रहीं हैं रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने मनाली-दिल्ली और मनाली-जालंधर रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। एक माह के बाद मनाली से लंबे रूट पर बसों का संचालन हो रहा है।
बीते दिनों मनाली में आई आपदा के बाद से राइट बैंक से कुल्लू-मनाली के बीच हाईवे बाधित रहा। इससे बसों का संचालन मनाली से नहीं हो पाया लेकिन अब दोपहर और शाम को मनाली से ही साधारण बसों की दो रूटों पर सेवा आरंभ कर दी गई है। हालांकि सवारियों को वोल्वो और एसी बसों के संचालन का अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

मनाली से दिल्ली के लिए बस दोपहर बाद 03:24 और मनाली से जालंधर के लिए 04.30 बजे एचआरटीसी बस रवाना हो रही है। लगभग एक माह बाद इस बस सेवा से राइट बैक के लोगों को काफी राहत मिली है। 26 अगस्त को मनाली में आई बाढ़ के कारण मनाली से कुल्लू के मध्य हाईवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे अब दुरुस्त किया जा रहा है। ऐसे में अब जैसे-जैसे हाईवे ठीक हो रहा है तो अब धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही भी आरंभ हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो दशहरा तक कुल्लू-मनाली हाईवे सभी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। अड्डा प्रभारी कुल्लू खूबराम ने कहा कि आपदा के बाद अब जब हालात सामान्य हुए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपनी मनाली से लंबे रूट की बस सेवा को पुनः बहाल कर दी है, जिससे लोगों को भी काफी राहत मिलेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भेखली-ब्यासर सड़क पर एक माह बाद दौड़ी बस
जिला मुख्यालय के साथ सटे भेखली-ब्यासर क्षेत्र के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस सेवा आरंभ कर दी है। बरसात के दिनों में भारी बारिश से सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके कारण एक माह से बस सेवा भेखली-ब्यासर रूट पर बंद रही। इससे क्षेत्र के कई गांवों के हजारों ग्रामीणों को यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन अब बस सेवा आरंभ होने से ग्रामीणों की दिक्कतें कम होंगी और यातायात सुविधा सुचारू रूप से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed