{"_id":"67683e524163cf165e036a03","slug":"hrtc-bus-not-running-on-newly-shanshar-road-kullu-news-c-89-1-klu1001-137476-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: न्यूली-शैंशर सड़क पर नहीं चल रही एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: न्यूली-शैंशर सड़क पर नहीं चल रही एचआरटीसी बस
Sun, 22 Dec 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के तहत न्यूली-शैंशर सड़क पर परिवहन निगम की बस नहीं चल रही है। निगम की बस सेवा काफी समय से बंद है। बस बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार बस सेवा सुचारू करने की मांग उठा चुके हैं।
बीते शनिवार को सैंज के मनु ऋषि मंदिर धारादेऊरा पहुंचीं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश के समक्ष भी ग्रामीणों ने यह समस्या उठाई। ग्रामीणों ने उपायुक्त से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई। इससे पहले उन्होंने उपायुक्त को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। शैंशर पंचायत की प्रधान मथुरा देवी और उप प्रधान रोशन लाल ने कहा कि न्यूली-शैंशर सड़क पर एचआरटीसी बस सेवा लोगों को नहीं मिल रही है। इसे जल्द सुचारू किया जाए। इस क्षेत्र में बीएसएनल के मोबाइल नेटवर्क की भी समस्या रहती है, इसे भी दुरुस्त किया जाए।
पंचायत देहुरीधार के प्रधान भगत राम, उप प्रधान हेम दास, पंचायत गाड़ापारली की प्रधान यमुना देवी, उप प्रधान अजय ठाकुर ने कहा कि उपायुक्त से घाटी में पेश आ रहीं दिक्कतों का जल्द समाधान करने का आग्रह किया गया है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि एसडीएम बंजार को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
--