फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hrithik Thakur Shining in Volleyball

Kullu News: वॉलीबाल में चमक बिखेर रहे ऋतिक ठाकुर

Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Thakur Shining in Volleyball
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर--- वॉलीबाल में चमके मनाली के ऋतिक। संवाद अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
मनाली। ओल्ड मनाली के युवा वॉलीबाल खिलाड़ी ऋतिक ठाकुर ने खेल जगत में कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में चीन में आयोजित यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटे ऋतिक प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। एसएसबी में सेवारत घनश्याम ठाकुर के पुत्र ऋतिक ओल्ड मनाली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं से खेल की शुरुआत की। ब्लॉक, जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रशिक्षण के लिए उन्होंने दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास किया। वर्तमान में वह खेलो इंडिया केंद्र संधोल में नियमित प्रशिक्षण लेकर अपने खेल कौशल को निखार रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनका चयन भारतीय युवा वॉलीबाल टीम में हुआ।
विज्ञापन

चीन में आयोजित यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में 24 देशों की टीमों ने भाग लिया। इसमें भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान ऋतिक का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। ऋतिक का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से उन्हें काफी अनुभव मिला है। अब उनका अगला लक्ष्य वर्ष 2036 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed